बिजनेस

Mutual Fund: 2024 में लॉन्च हुए इन Mutual Fund ने दिया 27% तक रिटर्न, चेक करें टॉप NFO की लिस्ट

Mutual Fund NFO 2024: 2024 में अब तक लॉन्च किए गए 36 नए म्यूचुअल फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 27% तक रिटर्न दिया है। लिस्ट में टॉप पर रहने वाले फंड सेक्टोरल और थीमैटिक कैटेगरी के हैं।

Image

2024 के टॉप नए फंड्स

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई NFO ने दिया 27% तक रिटर्न
  • इस साल हुए हैं लॉन्च
  • केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंड रहा नंबर 1

Mutual Fund NFO 2024: 2024 में अब तक लॉन्च किए गए 36 नए म्यूचुअल फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 27% तक रिटर्न दिया है। लिस्ट में टॉप पर रहने वाले फंड सेक्टोरल और थीमैटिक कैटेगरी के हैं। इस साल अब तक करीब चार फंड ने 25% से ज़्यादा रिटर्न दिया है। मार्च में लॉन्च किए गए थीमैटिक फंड केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंड ने लॉन्च के बाद से अब तक सबसे ज़्यादा 26.90% रिटर्न दिया है। फरवरी में लॉन्च हुए मोतीलाल ओसवाल लार्ज कैप फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 26.70% रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें -

चेक करें टॉप फंड्स

फंड का नामकिस महीने में हुआ लॉन्चकितना दिया रिटर्न
केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंडमार्च26.90 फीसदी
मोतीलाल ओसवाल लार्ज कैप फंडफरवरी26.70 फीसदी
बड़ौदा बीएनपी पारिबा इनोवेशन फंडमार्च26.41 फीसदी
कोटक टेक्नोलॉजी फंडमार्च25.74 फीसदी
क्वांट पीएसयू फंडफरवरी24.81 फीसदी
पीजीआईएम इंडिया लार्ज एंड मिड कैप फंडफरवरी21.30 फीसदी
क्वांट कंजम्पशन फंडजनवरी17.35 फीसदी
एसबीआई एनर्जी ऑपर्च्युनिटीज फंडफरवरी17.24 फीसदी

इन फंड्स ने भी कराया फायदा

  • म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में नई एंट्री करने वाले हेलिओस म्यूचुअल फंड ने मार्च में अपना बैलेंस्ड एडवांटेज फंड लॉन्च किया, जिसने अपनी शुरुआत से अब तक 10.90% रिटर्न दिया है।
  • सबसे बड़े म्यूचुअल फंड एसबीआई म्यूचुअल फंड ने जून में एक सेक्टोरल फंड - एसबीआई ऑटोमोटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड लॉन्च किया, जिसने अपनी शुरुआत से अब तक 7.99% रिटर्न दिया है।
  • जून में लॉन्च किए गए कोटक स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 2.41% रिटर्न दिया है। एडलवाइस बिजनेस साइकिल फंड और सैमको स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड ने 2024 में 2.41% रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article