बिजनेस

Upcoming IPO: IPO के लिए रख लें पैसा, इन 4 कंपनियां को मिली सेबी की मंजूरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 26, 2024, 02:25 PM IST

Upcoming IPO: अपकमिंग IPO के रूप में एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स, एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, जेएनके इंडिया और एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) को IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है।

Image

Upcoming IPO: IPO के लिए रख लें पैसा, इन 4 कंपनियां को मिली सेबी की मंजूरी

Upcoming IPO: साल का पहला महीना IPO के लिए शानदार रहा। और आने वाले महीने भी अच्छे रहने वाले हैं। अपकमिंग IPO के रूप में एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स, एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, जेएनके इंडिया और एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) को सेबी से मंजूरी मिल गई है। इन कंपनियों के अलावा स्टालियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स ने भी IPO के लिए अपने दस्तावेज जमा कराए थे जिसे सेबी ने रद्द कर दिया है। सेबी के पास 19 जनवरी तक IPO दस्तावेजों की स्थिति के अनुसार नियामक ने चार कंपनियों को शुरुआती शेयर बिक्री की मंजूरी दी है।

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस IPO

सेबी ने इन कंपनियों के IPO दस्तावेज जून से अक्टूबर के बीच जमा कराए थे। इन कंपनियों को मंजूरी पत्र 16-19 जनवरी के बीच मिले। एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के दस्तावेजों के मुताबिक इसके IPO में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि इसमें 85.57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी होगी। एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की स्थापना 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी ने की थी।

किस IPO में कितने रुपये के शेयर होंगे जारी

जेएनके इंडिया के IPO में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 84.21 लाख इक्विटी शेयर का OFS होगा। उदयपुर की एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड के IPO में 1.1 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री होगी। इसमें कोई OFS नहीं होगा। एक्जिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड के IPO में 400 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 74 लाख इक्विटी शेयरों का OFS होगा। कंपनी में 71.45 प्रतिशत हिस्सेदारी नेक्स्टवेब कम्युनिकेशंस की है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article