बिजनेस

बढ़ गया DA,जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, ऐसे करें कैलकुलेट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 25, 2023, 11:14 AM IST

शुक्रवार देर शाम हुई केबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने 1.17 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात दी है. अब तक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जो 38% DA मिलता था, उसे बढ़ाकर 42% कर दिया गया है.

Image

पहले डीए 38 फीसदी मिलता था जो अब 4 प्रतिशत बढ़कर 42 फीसदी तक पहुंच गया है.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया DA
  • 1.17 करोड़ कर्मचारियों की मौज
  • पेंशनर्स को भी मिलेगा बड़ा लाभ

Cabinet Approves 4 Per Cent DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए मोदी सरकार ने डीए यानी डियरनेस अलाउंस में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है. शुक्रवार देर शाम यूनियन केबिनेट की हाईलेवल मीटिंग में ये फैसला किया गया है. इस फैसले के बाद करीब 1 करोड़ 17 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है, इसके अलावा पेंशनर्स को भी इस फैसले से लाभ मिलने वाला है. बता दें कि पहले डीए 38 फीसदी मिलता था जो अब 4 प्रतिशत बढ़कर 42 फीसदी तक पहुंच गया है.

कैसे तय होता है DA

सातवें वेतन आयोग के तहत DA के निधार्रण के लिए श्रम मंत्रालय ने एक फॉर्मूला तैयार किया हुआ है। जिसके आधार पर बेसिक सैलरी में DA को जोड़ा जाता है। और उस आधार पर डीए की राशि तय होती है।

7th CPC DA% = [{AICPI-IW (बेस ईयर 2001=100) के पिछले एक साल में 12 महीने का औसत– 261.42}/261.42x100]

इस आधार पर साल 2022 के 12 महीनों का औसत 372.207 आता है। जिसके जरिए फॉर्मूले के आधार पर कैलकुलेट करने पर महंगाई भत्ता 42.37 फीसदी बनता है।

4 फीसदी DA बढ़ने पर कितना इजाफा

सैलरी में बढ़ोतरी को समझने के लिए बेसिक सैलरी के कैलकुलेशन को समझना होगा। इसके लिए बेसिक सैलरी में 42 फीसदी राशि को जोड़ने से मौजूदा वेतन और नए वेतन का जो अंतर निकलता है, वह बढ़ी हुई सैलरी होगी।

पेंशनर को भी मिलेगा फायदा

मौजूदा केंद्रीय कर्मचारियों को जिस तरह महंगाई भत्ता मिलता है। उसी तरह रिटायर हुए कर्मचारियों को महंगाई राहत (DR)मिलती है। उन्हें भी बेसिक पेंशन में बढ़ा हुआ DR जोड़ कर पेंशन दी जाएगी। साथ ही जनवरी 2023 से एरियर भी मिलेगा। बता दें कि अब तक केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डियरनेस अलाउंस मिल रहा था जिसे बढ़ाकर अब 42 प्रतिशत कर दिया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article