बिजनेस

329% से ज्यादा का दिया रिटर्न! जानें Sanjiv Bhasin ने क्यों कहा यह स्टॉक बैंकिंग शेयरों में सबसे अच्छा…'

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2024, 04:29 PM IST

Union Bank Share Price Target: दिग्गज मार्केट गुरु Sanjiv Bhasin ने Union Bank Share Price Target पर अपनी राय दी है। यूनियन बैंक की टर्नराउंड मिड और स्मॉल कैप के सभी बैंकों में सबसे अच्छा है।

Image

329% से ज्यादा का दिया रिटर्न! जानें Sanjiv Bhasin ने क्यों कहा यह स्टॉक बैंकिंग शेयरों में सबसे अच्छा…'

Union Bank Share Price Target: यूनियन बैंक के शेयर में तेजी के बीच आज ET NOW Swadesh के खास शो ‘भसीन के बेहतरीन शेयर’ में दिग्गज मार्केट गुरु और IIFL Securities के Sanjiv Bhasin ने बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक Union Bank पर निवेशकों को अपनी राय दी है।

Union Bank पर Sanjiv Bhasin ने कितना दिया टारगेट

ET NOW Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट गुरु Sanjiv Bhasin ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक की टर्नराउंड मिड और स्मॉल कैप के सभी बैंकों में सबसे अच्छा है। मार्केट गुरु ने कहा कि यूनियन बैंक FY24 के Q4 में सबसे अच्छा रिटर्न देगा। दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने इस स्टॉक को 145-147 रुपये पर ‘BUY’ करने की सलाह दी है। इसके अलावा मार्केट गुरु ने इस स्टॉक पर 174 रुपये का Share Price Target और 135 रुपये का Stop Loss रखने की सलाह दी है।

Union Bank Share Price: तेजी के साथ दिखा कारोबार

यूनियन बैंक का शेयर BSE पर 1.50 फीसदी या 1.50 रुपये की तेजी के साथ 148.30 रुपये पर बंद हुआ है। BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में सपाट रहा है। वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 0.50 प्रतिशत चढ़ा है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो इस दौरान कंपनी का स्टॉक 44 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 साल में 124 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 329 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में स्टॉक 69 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

Union Bank Dividend History: यूनियन बैंक डिविडेंड इतिहास

BSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बैंक ने साल 2023 में 3 रुपये का डिविडेंड, 2022 में 1.9 रुपये का डिविडेंड, साल 2016 में 1.9 रुपये का डिविडेंड, साल 2015 में 6 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं साल 2014 में बैंक ने दो बार जून में 1.3 प्रतिशत और जनवरी में 2.7 प्रतिशत का डिविडेंड दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article