बिजनेस

बेरोजगार को मिला 24.61 लाख रुपये का GST नोटिस, 1.16 करोड़ रुपये की कंपनी का मालिक बनाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2023, 10:39 AM IST

Unemployed Labourer GST Notice: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले एक बेरोजगार को 24.61 लाख रुपये के GST का नोटिस मिला है। और कहा गया कि वो जिस 1.36 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी का मालिक है।

Image

बेरोजगार को 24.61 लाख रुपये का GST

Unemployed Labourer GST Notice: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले एक बेरोजगार को 24.61 लाख रुपये के GST का नोटिस मिला है। मजदूरी करके अपना पेट पालने वाले 22 साल के देवेंद्र कुमार को मार्च के महीने में उस समय तगड़ा झटका लगा, जब उसे GST विभाग की ओर से नेटिस दिया गया और कहा गया कि वो जिस 1.36 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी का मालिक है, उसका GST 24.61 लाख रुपये बकाया है, जिसे वो जल्द से जल्द चुका दे।

1.16 करोड़ रुपये की कंपनी का मालिक भी बनाया

पेशे से मजदूर देवेंद्र अभी GST नोटिस को लेकर झटका झेल रहा था, तभी अप्रैल में उसे GST विभाग की ओर से एक नोटिस मिला और उस नोटिस में बताया गया कि वह एक और कंपनी का मालिक है और जिसकी वैल्यू 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार देवेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना पेट पालता है और बीते कई महीनों से मजदूरी न मिल पाने के कारण वो बेरोजगार भी है। करोड़ों की कंपनी के मालिक होने और लाखों का GST बकाया होने की बात देवेंद्र के लिए किसी बिजली के झटके से कम नहीं थी।

पुलिस थाने में की शिकायत

लिहाजा उसने फौरन बुलंदशहर पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस जांच में यह केस अब गौतम बुद्ध नगर पुलिस के पास पहुंचा क्योंकि देवेंद्र को शक है कि दो साल पहले उसने नोएडा के जिस कंपनी में मजदूरी की थी, उससे जुड़े ठेकेदारों ने उसके प्रमाण पत्रों के साथ छेड़छाड़ करके कंपनी बनाकर उसके नाम पर फर्जीवाड़े होने का शक बताया है। हालांकि उन ठेकदारों का नाम सामने नहीं आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article