बिजनेस

UCO Bank Net Profit: यूको बैंक का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 23% लुढ़का, घटकर 503 करोड़ रुपए पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 06:57 PM IST

UCO Bank Net Profit: सरकारी बैंक यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 23 प्रतिशत की गिरावट हुई।

Image

यूको बैंक के मुनाफे में गिरावट

Photo : BCCL

UCO Bank Net Profit: सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 23 प्रतिशत घटकर 503 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोलकाता के इस बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 653 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका परिचालन लाभ मामूली घटकर 1,119 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,354 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 6,413 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,451 करोड़ रुपये थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 5,552 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर, 2022 तिमाही में 4,627 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के बारे में बैंक ने कहा कि उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2023 के अंत तक घटकर सकल ऋण का 3.85 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 5.63 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 0.98 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में 1.66 प्रतिशत था। (भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article