TVS Holdings Dividend Record Date: बीएसई 500 में शामिल टीवीएस होल्डिंग्स ने अपने हर शेयर पर 1860 प्रतिशत या 93 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने एलिजिबल शेयरधारकों को डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। टीवीएस होल्डिंग्स की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके बोर्ड ने 5 रुपए फेस वैल्यू वाले हर स्टॉक पर 1860 प्रतिशत या 93 रुपए का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। गौरतलब है कि फेस वैल्यू किसी शेयर की बेसिक वैल्यू होती है। ये मार्केट वैल्यू (शेयर का ताजा भाव) नहीं होती। जैसे कि इस समय टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर की मार्केट वैल्यू 8,970.40 रु है।
ये भी पढ़ें -
TVS Holdings Dividend Record Date
टीवीएस होल्डिंग्स ने डिविडेंड पाने के लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम फिक्स करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर ली है। टीवीएस होल्डिंग्स के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 28 मार्च है। यानी इस डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, केवल उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा।
TVS Holdings Payment Record Date
डिविडेंड भुगतान की डेट पर, टीवीएस होल्डिंग्स ने कहा है कि डिविडेंड पेमेंट इंटरिम डिविडेंड की घोषणा से 30 दिनों की अवधि के भीतर किया जाएगा। इस खबर से आज टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर में तेजी दिख रही है।
BSE पर टीवीएस होल्डिंग्स का शेयर 8928.25 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 8970.95 रु पर खुला है। वहीं करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 61.75 रु या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 8990 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर पर डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
