बिजनेस

राष्ट्रपति बनने के बाद डबल हुई Trump की दौलत, क्रिप्टो से गोल्फ क्लब तक फैला कारोबार

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप परिवार की दौलत में बेतहाशा इजाफा हुआ है। ट्रंप को अक्सर रियल एस्टेट कारोबार से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, उनके परिवार का कारोबार क्रिप्टो से गोल्फ क्लब तक फैला है।

Image

बढ़ती जा रही ट्रंप की दौलत

Trump Family Net worth: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump जबसे दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं, तब से उनकी और परिवार की दौलत तेजी से बढ़ी है। यह तब है, जब ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर कोई वेतन नहीं लेने का दावा करते हैं। अब तक रियल एस्टेट कारोबारी के तौर पर पहचान रखने वाले ट्रंप के परिवार की दौलत क्रिप्टो, लाइसेंसिंग, गोल्फ क्लब, मीडिया और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स जैसे बिजनेस नेटवर्क से बढ़ रही है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी निजी दौलत में भी जोरदार उछाल आया है। फोर्ब्स के आकलन के मुताबिक यह ट्रंप की दौलत 6 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच चुकी है।

रियल एस्टेट से क्रिप्टो तक फैला कारोबार

ट्रंप परिवार की पारंपरिक ताकत रियल एस्टेट रही है, लेकिन अब दायरा काफी बड़ा हो चुका है। AP के अनुसार कारोबार की कमान मुख्य रूप से एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर संभाल रहे हैं, जबकि Reuters की रिपोर्ट बताती है कि ट्रंप के वित्तीय खुलासों में गोल्फ क्लब, लाइसेंसिंग, क्रिप्टो और अन्य वेंचर्स से भारी आमदनी दर्ज हुई। Reuters के मुताबिक 2024 की रिपोर्टिंग में ट्रंप ने crypto, golf clubs, licensing और अन्य कारोबारों से 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा आय दिखाई थी।

कौन-कौन से धंधे हैं ट्रंप परिवार के पास

परिवार का बिजनेस मॉडल अब होटल, गोल्फ कोर्स, ब्रांड लाइसेंसिंग, मीडिया और डिजिटल एसेट्स तक फैल चुका है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप परिवार का वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WLF), $TRUMP मीम कॉइल, बिटकॉइन माइनिंग, और क्रिप्टो लिंक्ड डील्स से पैसा कमा रहा है। वहीं, AP की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप परिवार ने हाल में विदेशी प्रोजेक्ट्स और क्रिप्टो से जुड़े सौदों को तेज़ी से बढ़ाया है। ट्रंप मीडिया के Crypto.com के साथ साझेदारी और उससे जुड़ी नई क्रिप्टो ट्रेजरी स्ट्रेटजी ने इस नेटवर्क को और व्यापक बना दिया है।

राष्ट्रपति बनने के बाद कितनी बढ़ी नेटवर्थ

Forbes के ताजा आकलन के मुताबिक मार्च 2026 में डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ 6.5 अरब डॉलर हो गई, जो एक साल पहले से 1.4 अरब डॉलर के करीब थी। AP ने हालिया रिपोर्ट में उनकी संपत्ति लगभग 6.3 अरब डॉलर बताई, जबकि रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने क्रिप्टो वेंचर, गोल्फ क्लब और लाइसेंसिंग डील से मोटी कमाई की है। यानी राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी संपत्ति में लगभग 60 से 67 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी मानी जा सकती है, हालांकि अलग-अलग आकलनों के बीच थोड़ा अंतर है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article