बिजनेस

मारुति-कोल इंडिया में खरीदारी, RailTel ने पकड़ी रफ्तार… लेकिन Bajaj Housing, Eternal और Trent में अचानक क्यों आई गिरावट?

मारुति सुजुकी, कोल इंडिया और रेलटेल के शेयर आज ट्रेंड में हैं। इनमें तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, बजाज हाउसिंग, इटर्नल और ट्रेंट जैसे शेयरों में बिकवाली हावी है। जानें किस शेयर में क्यों मची है हलचल?

Image

इन शेयरों पर निवेशकों की नजर

Trending Stocks: मंगलवार के कारोबार में बाजार भले ही सीमित दायरे में रहा, लेकिन चुनिंदा शेयरों में जोरदार हलचल दिखी। Maruti Suzuki, RailTel और Coal India में जहां खरीदारी दिखी, वहीं Bajaj Housing, Eternal और Trent में बिकवाली हावी रही। जानिए इस सेक्टोरल मूवमेंट के पीछे की बड़ी वजहें।

ऑटो और PSU थीम ने दी रफ्तार

आज के ट्रेड में Maruti Suzuki और Coal India जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती देखने को मिली। Maruti Suzuki करीब 0.21% की तेजी के साथ ₹13,250 के आसपास ट्रेड करता दिखा। ऑटो सेक्टर में मजबूत डिमांड आउटलुक और आने वाले क्वार्टर में बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। Coal India में 4% से ज्यादा की तेजी यह संकेत देती है कि डिविडेंड यील्ड और स्थिर कैश फ्लो वाले PSU स्टॉक्स में फिर से पैसा लौट रहा है। ग्लोबल कमोडिटी स्थिरता और घरेलू मांग इस तेजी को सपोर्ट कर रही है।

RailTel में क्यों आया उछाल

RailTel Corporation करीब 2.87% चढ़कर ₹333 के पार पहुंच गया। रेलवे और डिजिटल इंफ्रा थीम पर बढ़ती सरकारी फोकसिंग इस स्टॉक के लिए बड़ा ट्रिगर बनी हुई है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत रहेगी, जिससे शेयर में शॉर्ट टर्म मोमेंटम बना हुआ है।

Bajaj Housing Finance पर दबाव क्यों

Bajaj Housing Finance में हल्की गिरावट (-0.14%) देखने को मिली, लेकिन यह संकेत देती है कि NBFC स्पेस में वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता बढ़ रही है। ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और मार्जिन प्रेशर की आशंका के चलते निवेशक फिलहाल मुनाफावसूली कर रहे हैं।

Eternal और Trent में तेज गिरावट का कारण

Eternal Ltd में करीब 2% की गिरावट और Trent में कमजोरी यह दिखाती है कि कंज्यूमर और रिटेल स्पेस में शॉर्ट टर्म करेक्शन चल रहा है। इन स्टॉक्स में हालिया तेजी के बाद वैल्यूएशन काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके चलते निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। Trent जैसे रिटेल स्टॉक्स में मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन ऊंचे प्राइस लेवल पर नई खरीदारी सीमित दिख रही है। यही वजह है कि हल्की निगेटिव खबरें भी शेयर पर ज्यादा असर डाल रही हैं।

बाजार का बड़ा संकेत

आज की चाल साफ बताती है कि बाजार अभी सेक्टोरल रोटेशन के फेज में है। जहां PSU, ऑटो और डिफेंस लिंक्ड स्टॉक्स में पैसा जा रहा है, वहीं हाई वैल्यूएशन वाले कंज्यूमर और NBFC स्टॉक्स में दबाव बन रहा है। निवेशकों के लिए यह संकेत है कि फिलहाल स्टॉक-विशिष्ट रणनीति अपनाना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि इंडेक्स स्तर पर बड़ी मूवमेंट की बजाय सेक्टर आधारित चाल देखने को मिल रही है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article