बिजनेस

FDI Inflow: वित्त वर्ष 2023-24 में घटा कुल FDI, 1% की आई गिरावट, इक्विटी निवेश रहा 3.5% कम

FDI Inflow In India: भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इक्विटी फ्लो यानी इक्विटी निवेश 2023-24 में 3.49 प्रतिशत घट कर 44.42 अरब डॉलर (3.70 लाख करोड़ रु) रह गया।

Image

भारत में एफडीआई प्रवाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वित्त वर्ष 2023-24 में घटा कुल FDI
  • 1% की आई गिरावट
  • इक्विटी निवेश रहा 3.5% कम

FDI Inflow In India: भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इक्विटी फ्लो यानी इक्विटी निवेश 2023-24 में 3.49 प्रतिशत घट कर 44.42 अरब डॉलर (3.70 लाख करोड़ रु) रह गया। सर्विस, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम, मोटर व्हीकल और मेडिसिन जैसे सेक्टरों में कम निवेश के कारण यह गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में एफडीआई इक्विटी फ्लो 46.03 अरब डॉलर (3.83 लाख करोड़ रु था) था।

ये भी पढ़ें -

जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़ा इक्विटी एफडीआई

2022-23 के मुकाबले 2023-24 में इक्विटी एफडीआई घटा है, मगर वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में इक्विटी एफडीआई 33.4 प्रतिशत बढ़कर 12.38 अरब डॉलर (1.03 लाख करोड़ रु) हो गया। 2022-23 की इसी तिमाही में यह 9.28 अरब डॉलर (77311 करोड़ रु) था।

कुल एफडीआई में भी आई गिरावट

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के अनुसार, कुल एफडीआई 2023-24 में मामूली रूप से एक प्रतिशत घटकर 70.95 अरब डॉलर (5.91 लाख करोड़ रु) रह गया। जबकि 2022-23 में यह 71.35 अरब डॉलर (5.94 लाख करोड़ रु) था।

कुल एफडीआई में इक्विटी फ्लो, पुनर्निवेशित आय (Reinvested Earnings) और अन्य पूंजी शामिल है। एफडीआई प्रवाह वित्त वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक 84.83 अरब डॉलर (7.06 लाख करोड़ रु) रहा था।

किन देशों से घटा इक्विटी एफडीआई

वित्त वर्ष 2023-24 में मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), केमैन आइलैंड, जर्मनी और साइप्रस सहित प्रमुख देशों से एफडीआई इक्विटी फ्लो में कमी आई। हालांकि, नीदरलैंड और जापान से निवेश में वृद्धि हुई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article