बिजनेस

Paytm Share Price: Paytm के शेयर में लगातार दूसरे दिन लगा 5% अपर सर्किट, 2 दिन में 10% चढ़ा

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लग गया है। पेटीएम के शेयर में बुधवार के बाद गुरुवार को भी 5 फीसदी अपर सर्किट लगा है।

Image

Paytm के शेयर में लगा अपर सर्किट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Paytm में लगा अपर सर्किट
  • 5 फीसदी चढ़ा शेयर
  • लगातार दूसरे दिन लगा अपर सर्किट

Paytm Share Price: पेटीएम (One 97 Communications Ltd) के शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लग गया है। पेटीएम के शेयर में बुधवार के बाद गुरुवार को भी 5 फीसदी अपर सर्किट लगा है। इससे ये शेयर दो दिनों में 10 फीसदी मजबूत हो गया है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 359.55 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 17.95 रु या 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 377.50 रु पर खुला। करीब ढाई बजे भी ये 377.5 रु पर ही बरकरार है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 24,001.17 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

अडानी ग्रुप की डील से इनकार

बुधवार को पेटीएम ने अडानी ग्रुप के साथ डील की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था। पेटीएम ने कहा था कि ऐसी रिपोर्ट्स अटकलबाजी हैं और कंपनी इस संबंध में किसी भी चर्चा (अडानी ग्रुप के पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत) में शामिल नहीं है।

अडानी ग्रुप के पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने की थी खबर

पेटीएम ने कहा था कि "हमने हमेशा सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2015 के तहत अपने दायित्वों के अनुपालन में खुलासे किए हैं और करते रहेंगे।" पेटीएम के इन रिपोर्ट्स को खारिज करने के बाद इसके शेयर में अपर सर्किट लग गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहे हैं, जो पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी है।

पेटीएम में विजय शेखर की हिस्सेदारी

विजय शेखर शर्मा की वन 97 में करीब 19 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू मंगलवार को शेयर के बंद भाव (342 रुपये प्रति शेयर) के आधार पर 4,218 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article