पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों में हल्की तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में 659.33 अंकों (0.83%) और एनएसई निफ्टी में 187.7 अंकों (0.78%) की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही, देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल ₹1.18 लाख करोड़ से अधिक का इज़ाफा हुआ।
TCS बनी सबसे बड़ी गेनर, ₹53,692 करोड़ की वृद्धि
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे अधिक फायदा हुआ है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन ₹53,692.42 करोड़ बढ़कर ₹12,47,281.40 करोड़ हो गया। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा उछाल रहा।
इन कंपनियों को भी हुआ फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज: ₹34,507.55 करोड़ की बढ़त, कुल मार्केट कैप ₹17,59,276.14 करोड़
इंफोसिस: ₹24,919.58 करोड़ की बढ़त, कुल मार्केट कैप ₹6,14,766.06 करोड़
एचडीएफसी बैंक: ₹2,907.85 करोड़ की बढ़त, कुल मार्केट कैप ₹14,61,842.17 करोड़
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और आईटीसी को भी हल्का लाभ हुआ
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
भारती एयरटेल: मार्केट कैप ₹41,967.5 करोड़ घटकर ₹10,35,274.24 करोड़
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL): ₹10,114.99 करोड़ की गिरावट, कुल मार्केट कैप ₹5,47,830.70 करोड़
आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में भी गिरावट आई
सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- एचडीएफसी बैंक
- टीसीएस
- भारती एयरटेल
- आईसीआईसीआई बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- इंफोसिस
- बजाज फाइनेंस
- हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
- आईटीसी
भाषा इनपुट के साथ
