बिजनेस

Business Bulletin:सुपरटेक का ऑफिस सील,अब koo में छंटनी,आएगी पहली शरिया क्रिप्टोकरंसी,ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 03:08 PM IST

Business Bulletin: अगर आप सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं तो आने वाले दिनों आपको बड़ा मौका मिलने वाला है। देश के सरकारी बैंक करीब 5 लाख घरों की ई-नीलामी करेंगे। ऐसे में आप नीलामी में ऑनलाइन भाग ले सकेंगे।

Image

आज की टॉप बिजनेस न्यूज

Business Bulletin: कू,जिसे भारत में ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी या देसी ट्विटर भी कहा जाता है, ने हाल के महीनों में अपने लगभग एक तिहाई कर्मचारियों को निकाल दिया है। Bharat Forge के सीएमडी बाबा कल्याणी और उनकी बहन सुगंधा हीरेमठ के बीच कंपनी में हिस्सेदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने रियल एस्टेट ग्रुप सुपरटेक पर सख्त कार्रवाई की है। ताजा कार्रवाई में नोएडा में इसकी सुपरटेक लिमिटेड के ऑफिस को सील कर दिया गया है। ईद के बाद पब्लिक के लिए इस्लामिक कॉइन नाम से पहली ऐसी क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च किया जाएगा।

ट्विटर के बाद अब कू ने छंटनी की है। कू, जिसे भारत में ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी या देसी ट्विटर भी कहा जाता है, ने हाल के महीनों में अपने लगभग एक तिहाई कर्मचारियों को निकाल दिया है। घाटे से जूझ रही फर्म फंड भी नहीं जुटा पा रही है, जिसके चलते इसने अपने करीब 30 फीसदी स्टाफ की छंटनी कर दी है। तीन साल पुराने माइक्रोब्लॉगिंग ऐप कू ने अपने लगभग 260 कर्मचारियों में से 30 फीसदी को निकाल दिया।

कंपनी और उसके हक को लेकर एक बड़े कॉरपोरेट घराने में विवाद शुरू हो गया है। मामला भाई और बहन का है, जिसमें बहन का आरोप है कि मां के मरने के बाद उनका भाई उनके हक को हड़पने की कोशिश कर रहा है। हम 36500 करोड़ रुपये (मार्केट कैप)के ग्रुप वाले Bharat Forge के सीएमडी बाबा कल्याणी और उनकी बहन सुगंधा हीरेमठ के विवाद की बात कर रहे हैं। सुगंधा ने बाबा कल्याणी पर यह आरोप लगाया है कि उनकी मां के मरने के बाद जो हिस्सेदारी उन्हें मिलनी चाहिए थी, वह उनके भाई बाबा कल्याणी नहीं दे रहे है।

गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने रियल एस्टेट ग्रुप सुपरटेक पर सख्त कार्रवाई की है। ताजा कार्रवाई में नोएडा में इसकी सुपरटेक लिमिटेड के ऑफिस को सील कर दिया गया है। बता दें कि सुपरटेक ग्रुप की सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट लिमिटेड पर रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) का 33.56 करोड़ बकाया है। पर प्रशासन ने इसके बजाय सुपरटेक लिमिटेड का ऑफिस सील कर दिया है। इसीलिए सुपरटेक ने प्रशासन की इस कार्रवाई को "अवैध" बताया है और कहा है कि पैसों की रिकवरी सुपरटेक टाउनशिप से की जानी है।

अगर आप सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं तो आने वाले दिनों आपको बड़ा मौका मिलने वाला है। देश के सरकारी बैंक करीब 5 लाख घरों की ई-नीलामी करेंगे। ऐसे में आप नीलामी में ऑनलाइन भाग ले सकेंगे। और घर बैठे सस्ते घर खरीद सकेंगे। सभी सरकारी बैंक इसके लिए एक ऐप भी तैयार कर रहे हैं। जहां से नीलामी में भाग लिया जा सकेगा। इस ऐप के जरिए एक साथ सभी बैंकों की प्रॉपर्टी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

ईद के बाद पब्लिक के लिए इस्लामिक कॉइन नाम से पहली ऐसी क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च किया जाएगा, जो शरियत का अनुपालन करती है। इस्लामिक कॉइन के एक को-फाउंडर के हवाले से बताया गया है कि इस्लामिक कॉइन को अगले महीने पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इस्लामी कॉइन प्राइवेट सेल्स मोड में चल रही है। ये हक ब्लॉकचैन पर काम करती है, जो एक ऐसा नेटवर्क है, जो दुनिया भर में हजारों एप्लिकेशंस के साथ कंपेटिबल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article