बिजनेस

सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मिलेगा मौका,सरकारी बैंक 5 लाख घरों की करेंगे नीलामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 02:02 PM IST

How to Buy cheaper property through auction:देश के सरकारी बैंक करीब 5 लाख घरों की ई-नीलामी करेंगे। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति को प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट से लेकर सभी जरुरी जानकारियां मिल जाएगी। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा।

Image

एक ऐप से हो जाएगी खरीददारी

Photo : iStock

How to Buy cheaper property through auction:अगर आप सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं तो आने वाले दिनों आपको बड़ा मौका मिलने वाला है। देश के सरकारी बैंक करीब 5 लाख घरों की ई-नीलामी करेंगे। ऐसे में आप नीलामी में ऑनलाइन भाग ले सकेंगे। और घर बैठे सस्ते घर खरीद सकेंगे। सभी सरकारी बैंक इसके लिए एक ऐप भी तैयार कर रहे हैं। जहां से नीलामी में भाग लिया जा सकेगा। इस ऐप के जरिए एक साथ सभी बैंकों की प्रॉपर्टी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इसके तहत नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति को प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट से लेकर सभी जरुरी जानकारियां मिल जाएगी। बैंकों की इसके तहत अगले 5 साल में 5 लाख घर और एक लाख लोन एप्लीकेशन आदि का निपटारा करने की तैयारी है। इसके तहत ऐप एक रिपॉजिटरी के तहत काम करेगा। ऐसे में प्रॉपर्टी संबंधी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध होंगी।

ऐप ऐसे करेगा काम

ई-नीलामी में भाग लेने के लिए सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा। उसी पोर्टल पर केवाईसी की प्रॉसेस भी पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद लॉग इन करने पर सभी प्रॉपर्टी की डिटेल उपलब्ध होगी। जिस पर रेट और प्रॉपर्टी के संबंध में जरूरी जानकारी मौजूद होगी। इसके बाद तय तारीख पर प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाई जा सकेगी। आम तौर नीलामी में लिस्ट घरों की कीमत बाजार की तुलना में कम होती है। ये ऐसे घर होते हैं जिनकी लोन किस्त न मिलने के कारण बैंक जब्त कर लेते हैं। फिर अपने लोन की वसूली के लिए उन्हें नीलाम करते हैं।

ebkary से एडवांस होगा नया ऐप

मौजूदा समय में इंडियन बैंक्स एसोसिएसन (IBA) ने ebkary पोर्टल लांच किया हुआ है। जहां पर सभी बैंकों की प्रॉपर्टी ई-नीलामी की जानकारी मौजूद रहती है। जिस पर इच्छुक ग्राहक जारी नीलामी में भाग ले सकते हैं। नया ऐप पुराने की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर होगा और उसके जरिए ग्राहकों को ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर घर खरीदना आसान हो जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article