बिजनेस

TCS से करना चाहते हैं कमाई,जानें दिग्गज ब्रोकरेज ने क्या दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 15, 2023, 09:14 AM IST

TCS प्री-कोविड के 22% प्रीमियम पर 24.5x पर एक्स साल के फॉरवर्ड P/E पर ट्रेड कर रहा है। कमजोर मांग के साथ टर्नअराउंड पर कोई विजिबिलिटी नहीं दिख रही है। ब्रोकरेज ने इस पर 2,700 रुपये पर टारगेट रखा है।

Image

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज।

Photo : BCCL

Brokerage On TCS Stocks: भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के रिजल्ट (TCS Q4 Results) में रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.9 फीसदी के उछाल के साथ 59,162 करोड़ रुपये रहा। वहीं, प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.76 फीसदी की बढ़त के साथ 11,392 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू कलेक्शन और प्रॉफिट दोनों मार्केट के अनुमान से कम रहा। ऐसे में et now स्वदेश को दिग्गज ब्रोकरेज ने TCS के शेयर से कमाई करने के लिए क्या सलाह दी गई है उसके बारे में जानते हैं।

TCS पर JP मॉर्गन की राय

ये शेयर प्री-कोविड के 22% प्रीमियम पर 24.5x पर एक्स साल के फॉरवर्ड P/E पर ट्रेड कर रहा है। कमजोर मांग के साथ टर्नअराउंड पर कोई विजिबिलिटी नहीं दिख रही है। ब्रोकरेज ने इस पर 2,700 रुपये पर टारगेट रखा है।

TCS पर मॉर्गन स्टैनली की राय

इसमें विजिबिलिटी कम नियर टर्म है। वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही का रेवेन्यू स्ट्रीट से चूक गया है लेकिन हमारे अनुमानों से बेहतर। कमेंट्री में क्या सबसे बुरा समय बीत चुका है इसे लेकर स्पष्टता नहीं है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 3,350 रुपये रखा है।

TCS पर मॉर्गन स्टैनली की राय

मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक ऑर्डर की बुकिंग 11.5 फीसदी कम होकर 10 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं सबकॉन्ट्रैक्टिंग लागत कम होने के कारण TCS का मार्जिन स्थिर रहा है।

स्टेनली ने इस पर 3,500 का टारगेट दिया है।

डिस्क्लेमर : शेयर बाजार में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article