बिजनेस

अमीरों पर शायद ही कभी बरसा होगा इतना पैसा, टॉप-10 अरबपति 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 16, 2023, 11:25 AM IST

Top 10 Billionaire Net Worth And Ranking:ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लेटेस्ट रैकिंग में सबसे टॉप पर 229 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क टॉप पर हैं। उनकी दौलत पिछले एक साल में 92.4 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 197 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नाड अर्नाट हैं।

Image

टॉप-10 अमीरों की नेटवर्थ

Top 10 Billionaire Net Worth And Ranking, Mukesh Ambani Net Worth:भले ही दुनिया में मंदी का संकट छाया हुआ है। लेकिन टॉप-10 अरबपतियों की बल्ले-बल्ले हैं। इन अरबपतियों पर पैसा बरस रहा है। इन अरबपतियों की कमाई का आलम यह है कि दुनिया के टॉप अरबपतियों में सभी की दौलत 100 अरब डॉलर यानी 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें सबसे रईस शख्स एलन मस्क 200 अरब डॉलर के आंकड़े को भी पार कर गए हैं। हालांकि इस कमाई में भारतीय अरबपतियों को बहुत फायदा नहीं हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी केवल एक अरब डॉलर की कमाई कर पाए हैं। जबकि गौतम अडानी की कमाई गिरी है।

100 अरब डॉलर क्लब में कौन से अमीर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लेटेस्ट रैकिंग में सबसे टॉप पर 229 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क टॉप पर हैं। उनकी दौलत पिछले एक साल में 92.4 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 197 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नाड अर्नाट हैं। इसके अलावा जेफ बेजोफ, लैरी एलिसन, बिल गेट्स,स्टीव बॉलमर,वॉरेन बफे,लैरी पेज,सर्जेई ब्रिन और मार्क जुकरबर्ग 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए हैं।

TOP-10

टॉप-10 अमीरों की नेटवर्थ

भारतीयों का हाल

इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 88.1 अरब डॉलर के साथ 13 वें नंबर पर हैं। उसके बाद गौतम अडानी 62.3 अरब डॉलर के साथ 19 वें पायदान पर हैं। और 47 वें नंबर पर शपूर मिस्त्री हैं। पिछले एक साल में जहां मुकेश अंबानी की दौलत में एक अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं गौतम अडानी की दौलत में 58.2 अरब डॉलर की कमी आई है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article