बिजनेस

बिपरजॉय की मार, टमाटर 100 रुपए के पार; जानें कब मिलेगी राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 27, 2023, 09:13 AM IST

Tomato Price Rise: देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। होलसेल मार्केट में टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं। एक हफ्ते पहले होलसेल मार्केट में टमाटर 30-35 प्रति किलो में बिक रहे थे।

Image

टमाटर

Photo : BCCL

Tomato Price Rise: देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। होलसेल मार्केट में टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं। एक हफ्ते पहले होलसेल मार्केट में टमाटर 30-35 प्रति किलो में बिक रहे थे। रिटेल मार्केट में इसकी कीमत करीब 40-50 रुपए किलो थी। यानी दाम करीब-करीब दोगुने हो गए हैं। बिपरजॉय तूफान के कारण हुई बारिश से एक तरफ महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित हुई है तो दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के कारण भी टमाटर की फसल का नुकसान हुआ है।

एक महीने पहले यानी मई में तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टमाटर 2-5 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। यानी एक महीने में ही टमाटर की कीमतों में 1900% की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर ही नहीं मंडियों में अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कुछ राज्यों में अगले एक दो महीनों में जब टमाटर व अन्य सब्जियों की नई खेप की आवक बढ़ेंगी कीमतों में राहत मिलेगी।

दिल्ली में 70 रुपए से 100 रुपए तक बिक रहा टमाटर

दिल्ली में 70 से 100 रुपए प्रति किलो में टमाटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के मार्केट में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए जबकि उत्तर प्रदेश में 80 से 100 रुपए, राजस्थान में 90 से 110 रुपए और पंजाब में 60 से 80 रुपए में बिक रहे हैं।

देश के कई राज्यों में बीते कुछ समय से टमाटर की कीमतें आसमान पर

टमाटर की कीमतों का आसमान छूता भाव सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के बाजार में नहीं है, उत्तर प्रदेश के अलावे महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी बीते कुछ हफ्तों के दौरान टमाटर की कीमतो में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि महज एक महीने पहले तक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में टमाटर दो रुपये प्रति किलोग्राम से आठ रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा था। पर जैसे की मानसून की पहली बारिश की खबरें आईं सबसे पहले टमाटर की कीमतों में ही बढ़ोतरी होनी शुरू हो गईं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article