बिजनेस

Tomatoes Price: दिल्ली में टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंची, जानें क्या हैं आलू और प्याज के दाम

Tomatoes Price Hike: स्थानीय विक्रेताओं ने टमाटर की ऊंची कीमतों के लिए थोक कीमतों में 60 रुपये प्रति किलो की तेज बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ओटिपी और ब्लिंकिट टमाटर 80 रुपये प्रति किलो पर बेच रहे हैं।

Image

टमाटर की कीमतें (Image Source: iStockphoto)

Tomatoes Price Hike: दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें हाल ही में गर्मी की वजह से कम आपूर्ति के कारण 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में फलों और सब्जियों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी अपने खुदरा 'सफल' स्टोर के माध्यम से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है। स्थानीय विक्रेता 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहे हैं।

थोक कीमतों में बढोतरी का दिख रहा असर

ऑनलाइन मार्केटप्लेस ओटिपी और ब्लिंकिट टमाटर 80 रुपये प्रति किलो पर बेच रहे हैं। स्थानीय विक्रेताओं ने टमाटर की ऊंची खुदरा कीमतों के लिए थोक कीमतों में 50-60 रुपये प्रति किलो की भारी बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 55 रुपये प्रति किलोग्राम है।

गाजीपुर में टमाटर के दाम

गाजीपुर के दुकानदार नितिन के मुताबिक टमाटर के भाव बारिश की वजह से बढ़ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश हो रही है जिसकी वजह वहां से टमाटर खराब क्वालिटी का आ रहा है। इसके अलावा जब तक महाराष्ट्र के टमाटर या कर्नाटक के टमाटर बाजार में नहीं आ जाते हैं तब तक टमाटर के भाव इसी तरह से बने रहेंगे।

आलू और प्याज की कीमतें

शुक्रवार को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 58.25 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि मॉडल दर 50 रुपये प्रति किलोग्राम है। टमाटर की अधिकतम और न्यूनतम कीमतें क्रमशः 130 रुपये प्रति किलोग्राम और 20 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। टमाटर के अलावा, आलू और प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें क्रमशः 35.34 रुपये प्रति किलोग्राम और 43.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

PTI इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article