बिजनेस

Times Now Health Ranking, East, 2024: कोलकाता का मेडिका सुपर स्पेशियलिटी टॉप कार्डियक केयर हॉस्पिटल, देखें पूरी रैंकिंग

Times Now Health Ranking, East, 2024: टाइम्स नेटवर्क की प्रतिष्ठित पहल टाइम्स नाउ हेल्थ रैंकिंग, लीडिंग हॉस्पिटल की लिस्ट जारी करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक्सीलेंस को बढ़ावा देती है, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करती है, और पूरे क्षेत्र में पेशेंट केयर स्टैंडर्ड को बढ़ाने का उद्देश्य रखती है।

Image

यह रिपोर्ट भारत के पूर्वी भाग में टॉप लेवल कार्डियक केयर चाहने वालों के लिए एक मूल्यवान संसाधन के रूप में कार्य करेगी। (Image: Freepik)

Times Now Health Ranking, East, 2024: टाइम्स नेटवर्क की प्रतिष्ठित पहल टाइम्स नाउ हेल्थ रैंकिंग ने भारत के पूर्वी क्षेत्र में हृदय विज्ञान (कार्डियक साइंस) के लिए टॉप हॉस्पिटल की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। इस पहल का उद्देश्य हेल्थकेयर सुविधाओं का निष्पक्ष और व्यापक मूल्यांकन करना है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को क्रिटिकल केयर सर्विस के बारे में निर्णय लेने में मदद मिल सके।

यह रैंकिंग TENFOLD द्वारा किए गए एक स्वतंत्र सर्वे के माध्यम से सावधानीपूर्वक तय की गई है, जो एक प्रसिद्ध रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है और अपनी सख्त और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रोसेस के लिए जाना जाता है। यह सुनिश्चित करता है कि रैंकिंग सर्वे में किए गए हॉस्पिटल की वास्तविक क्वालिटी और परफॉर्मेंस को दिखाता है।

पूर्वी भारत में हृदय विज्ञान (कार्डियक साइंस) के टॉप हॉस्पिटल की रैंकिंग

  1. मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, कोलकाता
  2. अपोलो मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, कोलकाता
  3. फोर्टिस हॉस्पिटल्स, कोलकाता; आईएमएस और एसयूएम हॉस्पिटल, भुवनेश्वर
  4. भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रांची; अपोलो हॉस्पिटल, भुवनेश्वर
  5. पीयरलेस हॉस्पिटल और बीके रॉय रिसर्च सेंटर, कोलकाता
  6. हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, भुवनेश्वर
  7. रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज, कोलकाता
  8. टेरेसा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH), पुरबा बर्धमान
  9. मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर; कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भुवनेश्वर
  10. नारायण सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता

यह रिपोर्ट भारत के पूर्वी भाग में टॉप लेवल का हृदय रोग उपचार चाहने वालों के लिए एक मूल्यवान संसाधन के रूप में कार्य करती है। टाइम्स नाउ हेल्थ रैंकिंग, लीडिंग हॉस्पिटल की लिस्ट जारी करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक्सीलेंस को बढ़ावा देती है, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करती है, और पूरे क्षेत्र में पेशेंट केयर स्टैंडर्ड को बढ़ाने का उद्देश्य रखती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article