Twitter Blue Tick Not Removed: आज से ट्विटर ने वेरिफाइड यूजर्स का ब्लू टिक बैज हटाना शुरू कर दिया है। ट्विटर से जिनके ब्लू टिक हटे हैं उनमें गौतम अडानी, रतन टाटा जैसे कई सेलिब्रेटी शामिल हैं। दरअसल ये वो नाम हैं जिन्होंने ट्विटर ब्लू सब्क्रिप्शन के 900 रुपये मंथली है या सालाना 9,400 रुपये वाले प्लान को नहीं लिया था। पर कुछ ऐसे भी बिजनेसमैन हैं जिनके अकाउंट में ब्लू टिक दिख रहा है। इसके पीछे की वजह ट्विटर के मुताबिक उनका ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट किया जाना है। इन बिजनेसमैन में ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल, ओला के सीईओ भाविष अग्रवाल शामिल हैं। तो चलिए बारी-बारी से उन पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिनके ब्लू टिक अभी भी मौजूद हैं।
1. आनंद महिंद्रा

आनंद महिन्द्रा ट्विटर अकाउंट
2. भाविष अग्रवाल

भाविष अग्रवाल
3.रितेश अग्रवाल

रितेश अग्रवाल
4. टिम कुक

टिम कुक ट्विटर अकाउंट
5. अमीश त्रिपाठी

अमीश त्रिपाठी
ऐसे वापस मिलेगा ब्लू टिक
ट्विटर पर ब्लू टिक को ट्विटर एप और वेब वर्जन दोनों से लिया जा सकता है। हालांकि दोनों की कीमत अलग है। एप के लिए आपको 900 रुपये महीना और वेब के लिए 650 रुपये मंथली चुकाने होंगे।
- ट्विटर पर आप एप या वेबसाइट दोनों में से किसी पर लॉगिन करें।
- होम पेज से लेफ्ट साइड में प्रोफाइल पर टैप करके Twitter Blue पर जाएं।
- अब यहां आपको मंथली प्लान और एनुअल प्लान दिखाई देंगे। किसी एक प्लान को सिलेक्ट करें और आगे बढ़ें।
- सब्सक्रिप्शन पर टैप करने के बाद आपको पेमेंट करना होगा।
- पेमेंट और बाकी प्रोसेस पूरा होने के बाद आप ब्लू सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। इसके बाद ब्लू टिक की प्रोसेस शुरू हो जाएगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
