बिजनेस

100 से कम वाले इस स्मॉल-कैप शेयर में दिखी 11 फीसदी तेजी, कंपनी के बनाई वैश्विक विस्तार योजना

Balaxi Pharmaceuticals के शेयरों में सोमवार, 9 जून 2025 को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर दिनभर के कारोबार में 10.7% उछलकर ₹57.5 के उच्च स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी द्वारा घोषित की गई वैश्विक विस्तार योजना और वित्तीय नतीजों के बाद देखने को मिली। Balaxi ने अपनी रणनीति में बताया कि कंपनी न केवल मौजूदा बाजारों में उपस्थिति मजबूत करेगी, बल्कि लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और CIS देशों में भी एंट्री करेगी।

Image

फार्मा स्टॉक।

Balaxi Pharmaceuticals के शेयरों में सोमवार, 9 जून 2025 को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर दिनभर के कारोबार में 10.7% उछलकर ₹57.5 के उच्च स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी द्वारा घोषित की गई वैश्विक विस्तार योजना और वित्तीय नतीजों के बाद देखने को मिली। Balaxi ने अपनी रणनीति में बताया कि कंपनी न केवल मौजूदा बाजारों में उपस्थिति मजबूत करेगी, बल्कि लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और CIS देशों में भी एंट्री करेगी। इससे पहले कंपनी होंडुरास, एल साल्वाडोर, निकारागुआ और मध्य अफ्रीकी गणराज्य जैसे बाजारों में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुकी है। यह विस्तार कंपनी के तेजी से स्केलेबल मॉडल पर आधारित होगा।

FY25 की योजना में बैकवर्ड इंटीग्रेशन भी शामिल है। कंपनी हैदराबाद के जड़चेरला में अपनी पहली फार्मास्युटिकल निर्माण इकाई को जल्द शुरू करने वाली है। निर्माण और इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है, और जून 2025 के अंत तक ऑपरेशनल क्वालिफिकेशन (OQ) और वैलिडेशन प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। इस यूनिट से गुणवत्ता में सुधार, लागत में कटौती और आत्मनिर्भर उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

वित्तीय प्रदर्शन: FY25 और Q4

FY25 में Balaxi Pharmaceuticals ने वित्तीय मोर्चे पर मिश्रित प्रदर्शन दिखाया। कंपनी ने ₹25 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष FY24 में ₹2.39 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की वार्षिक आय 21% की वृद्धि के साथ ₹292.5 करोड़ रही। हालांकि, लागत बढ़ने के कारण EBITDA 24% घटकर ₹33.5 करोड़ पर आ गया और EBITDA मार्जिन भी गिरकर 11.5% रह गया, जो पिछले वर्ष 18.3% था। मार्च तिमाही (Q4FY25) में भी यही रुझान दिखा। जहां राजस्व 27.5% बढ़कर ₹76.3 करोड़ हुआ, वहीं शुद्ध लाभ 21% घटकर ₹8.64 करोड़ और EBITDA 7% की गिरावट के साथ ₹10.86 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन घटकर 14.2% रह गया।

कंपनी ने बताया कि नए बिक्री चैनल जैसे हॉस्पिटल और संस्थागत टेंडर के जरिये बेहतर निष्पादन और रणनीतिक बदलाव से यह वृद्धि संभव हुई है। FY25 के दौरान कंपनी ने 85 नए उत्पादों का रजिस्ट्रेशन कराया, जिससे इसका कुल पोर्टफोलियो 915 उत्पादों तक पहुंच गया है, जो अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के सात देशों में फैला है।

स्टॉक परफॉर्मेंस

स्टॉक परफॉर्मेंस की बात करें तो, हाल ही में आई तेजी से निवेशकों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन साल-दर-साल आधार पर शेयर अब भी 54% नीचे है। हालांकि, मार्च में 20% की बढ़त के बाद अप्रैल में 13.7% और मई में 9.4% की गिरावट देखने को मिली थी। जून के शुरुआती दिनों में स्टॉक ने फिर से मजबूती पकड़ी है और अब तक 14% की बढ़त दर्ज की है, जो कंपनी के रणनीतिक बदलाव और विस्तार योजनाओं में निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article