बिजनेस

दुनियाभर में फेमस हो रही भारत की ये कॉफी, इतना बड़ा है कारोबार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कॉफी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत की कॉफी दुनियाभर में कितनी फेमस हो रही है। अब सवाल ये उठता है कि भारत में कॉफी का कारोबार आखिर कितना बड़ा है? और देश से कितनी कॉफी विदेशों में एक्सपोर्ट की जाती है?

Image

Coffee

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस बार चाय नहीं, बल्कि कॉफी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत की कॉफी अब दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर ओडिशा के कोरापुट इलाके की कॉफी, जिसकी खुशबू अब ग्लोबल मार्केट तक फैल चुकी है। आइए जानते हैं, आखिर कितना बड़ा है इस भारतीय कॉफी का कारोबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित देश के विभिन्न राज्यों में उगाई जाने वाली कॉफी विश्व स्तर पर लोकप्रिय हो रही है। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में यह भी कहा कि पूर्वोत्तर भी कॉफी की खेती में आगे बढ़ रहा है और इससे दुनिया भर में भारतीय कॉफी की पहचान और मजबूत हो रही है।

दुनियाभर में हो रही है फेमस

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में भारत की कॉफी बहुत लोकप्रिय हो रही है। चाहे कर्नाटक में चिकमंगलुरु, कुर्ग और हासन हो या तमिलनाडु में पुलनी, शेवरॉय, नीलगिरी और अन्नामलाई के इलाके हों। कर्नाटक–तमिलनाडु सीमा पर नीलगिरि क्षेत्र हो या फिर केरल में वायनाड, त्रावणकोर और मालाबार के इलाके हों - भारत की कॉफी की विविधता देखते ही बनती है।

कॉफी उत्पादन और एक्सपोर्ट

मोदी ने आगे बताया कि कि कोरापुट (ओडिशा) की कॉफी भी लोकप्रियता हासिल कर रही है। कुछ लोगों ने कॉफी की खेती के अपने जुनून को पूरा करने के लिए आकर्षक कॉरपोरेट नौकरियां छोड़ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें कॉफी इतनी पसंद आई कि वे इस क्षेत्र में आ गए और अब इसमें सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। कई महिलाएं भी हैं, जिनके जीवन में कॉफी की वजह से सुखद बदलाव आया है। कोरापुट क्षेत्र अपनी अनूठी कृषि-जलवायु के लिए जाना जाता है जो उच्च गुणवत्ता वाली अरेबिका कॉफी के लिए उपयुक्त हैं। राज्य में लगभग 5,000 हेक्टेयर भूमि पर कॉफी की खेती होती है।

इतना बड़ा है कारोबार

भारत में मुख्य रूप से अरेबिका और रोबस्टा कॉफी की खेती की जाती है। देश में कॉफी उत्पादन का सबसे बड़ा हिस्सा कर्नाटक से आता है, जो कुल राष्ट्रीय उत्पादन का करीब 70% योगदान देता है। इसके बाद केरल और तमिलनाडु का स्थान आता है। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे गैर-परंपरागत राज्य अब तेजी से नए कॉफी उत्पादन केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं। इस वित्त वर्ष के अप्रैल से सितंबर के बीच भारत का कॉफी निर्यात 12.5% बढ़कर 1.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो वैश्विक बाजार में भारतीय कॉफी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article