बिजनेस

दिल्ली या मुंबई नहीं भारत का ये शहर बना, हॉट इन्वेस्टमेंट हब; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बेंगलुरु, जिसे ‘भारत का सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है, कई बड़ी टेक कंपनियों और हजारों स्टार्टअप्स का घर है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के स्टार्टअप्स ने पिछले दशक में $64 बिलियन से ज्यादा फंडिंग जुटाई है, जो भारत की कुल स्टार्टअप फंडिंग का 31% है। इसने निवेश के मामले में दिल्ली मुंबई को भी पछाड़ दिया है।

Image

Investment Hub

आईटी हब बेंगलुरु रियल एस्टेट के मामले में तेजी से ऊपर जा रहा है। लंदन स्थित रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक की प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स (PGCI) Q2 2025 रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े भारतीय शहरों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में यह शहर अब सबसे आकर्षक रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट हब बन गया है।

बेंगलुरु में क्यों बढ़ रही हैं प्रॉपर्टी की कीमतें?

आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु में प्राइम रियल एस्टेट की कीमतें सालाना 10.2% की दर से बढ़ी हैं। यह बढ़त भारतीय शहरों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद मुंबई (8.7%) और दिल्ली (3.9%) का स्थान है। वैश्विक स्तर पर बेंगलुरु को टॉप-15 ग्लोबल शहरों में चौथा स्थान मिला है, जबकि मुंबई 6वें और दिल्ली 15वें स्थान पर हैं।

कीमतों में इस तेजी का सबसे बड़ा कारण शहर का मजबूत आईटी सेक्टर है। यहां देश की सबसे ज्यादा वेतन वाली टेक नौकरियां हैं, जिसकी वजह से प्रीमियम प्रॉपर्टीज की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

क्यों आकर्षित कर रहा है बेंगलुरु?

बेंगलुरु, जिसे ‘भारत का सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है, कई बड़ी टेक कंपनियों और हजारों स्टार्टअप्स का घर है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के स्टार्टअप्स ने पिछले दशक में $64 बिलियन से ज्यादा फंडिंग जुटाई है, जो भारत की कुल स्टार्टअप फंडिंग का 31% है।

इसके अलावा, नम्मा मेट्रो, आउटर रिंग रोड और पेरिफेरल रिंग रोड जैसी नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं ने शहर की कनेक्टिविटी को और आसान बना दिया है। इससे लोग अपने ऑफिस और जरूरी सुविधाओं के पास ही घर खरीदना पसंद कर रहे हैं।

साथ ही, बेंगलुरु का बेहतरीन मौसम, आधुनिक कॉस्मोपॉलिटन लाइफस्टाइल और सुविधाजनक रहने का माहौल इसे भारतीय और ग्लोबल निवेशकों दोनों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना रहा है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article