बिजनेस

Dividend देनें में चैंपियन हैं ये 10 कंपनियां

Dividend Yield Companies: शेयर बाजार में निवेशकों की पसंद डिविडेंड देने वाली कंपनियां होती हैं, क्योंकि ये नियमित और अच्छा रिटर्न देती हैं। Screener.in के अनुसार, भारत की टॉप 10 कंपनियां लगातार आकर्षक डिविडेंड यील्ड प्रदान कर रही हैं, जो निवेशकों के लिए लाभकारी विकल्प साबित हो रही हैं।

Image

ये कंपनियां दे रही हैं जबरदस्त डिविडेंड (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Dividend Yield Companies : शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर निवेशक की यह इच्छा होती है कि उन्हें अपने निवेश पर नियमित और अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में डिविडेंड देने वाली कंपनियां हमेशा निवेशकों के बीच खास जगह रखती हैं। हाल ही में Screener.in के आंकड़ों के अनुसार, भारत की कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो लगातार आकर्षक डिविडेंड यील्ड दे रही हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 10 कंपनियों के बारे में जो सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही हैं।

Taparia Tools

इस लिस्ट में पहले स्थान पर है Taparia Tools, जिसने निवेशकों को चौंका दिया है। इसका डिविडेंड यील्ड 373.97% है, जो किसी भी मानक से बेहद ऊंचा माना जाता है। ₹13.37 के करंट मार्केट प्राइस पर यह कंपनी छोटे निवेशकों के लिए भी आकर्षक विकल्प बनती जा रही है। कंपनी का ROCE 47.88% और पेआउट रेशियो 61.95% है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

Coal India

सरकारी कंपनी कोल इंडिया लगातार उच्च डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। इसका डिविडेंड यील्ड 6.83% है और मार्केट कैप ₹2.38 लाख करोड़ से अधिक है। 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने ₹8734 करोड़ का मुनाफा कमाया है। हालांकि इसका क्वार्टर प्रॉफिट वैरिएशन -20.22% रहा, फिर भी यह निवेशकों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है।

Gujarat Intrux

गुजरात स्थित Gujarat Intrux का डिविडेंड यील्ड 5.96% है। ₹420 के शेयर प्राइस और ₹144 करोड़ के मार्केट कैप वाली यह कंपनी मेटल कास्टिंग क्षेत्र में सक्रिय है। हालांकि हालिया तिमाही में इसका मुनाफा 25% घटा है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में इसका प्रॉफिट वैरिएशन 50% से ज्यादा रहा है।

Gujarat Pipavav Port

बंदरगाह संचालन क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी Guj Pipavav Port 5.08% का डिविडेंड यील्ड दे रही है। ₹160 के CMP और ₹7739 करोड़ के मार्केट कैप के साथ, कंपनी का प्रॉफिट स्थिर बना हुआ है। इसका पेआउट रेशियो 99.31% है, यानी कंपनी लगभग पूरा मुनाफा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में देती है।

ONGC (Oil and Natural Gas Corporation)

भारत की ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ONGC 5.02% का डिविडेंड यील्ड दे रही है। ₹245.65 के CMP और ₹3.09 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ, कंपनी ने हाल ही में ₹11,554 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। ONGC हमेशा से स्थिर डिविडेंड रिटर्न देने के लिए जानी जाती है।

Expleo Solutions

आईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी Expleo Solutions का डिविडेंड यील्ड 4.96% है। ₹1008 के CMP और ₹1565 करोड़ के मार्केट कैप के साथ यह कंपनी तकनीकी सेवाओं में मजबूत उपस्थिति रखती है।

D B Corp

मीडिया हाउस D B Corp (दैनिक भास्कर ग्रुप) 4.90% का डिविडेंड यील्ड दे रहा है। ₹244 के CMP पर इसकी मार्केट कैप ₹4362 करोड़ है। हालिया तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹93 करोड़ रहा है।

REC Ltd

सरकारी वित्तीय कंपनी REC Ltd 4.76% का डिविडेंड यील्ड दे रही है। ₹372 के CMP और ₹97,982 करोड़ के मार्केट कैप के साथ यह कंपनी पावर सेक्टर को फाइनेंसिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

National Aluminium Company (NALCO)

NALCO का डिविडेंड यील्ड 4.63% है। ₹225 के CMP और ₹41,324 करोड़ के मार्केट कैप के साथ कंपनी मेटल सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी है। हाल की तिमाही में कंपनी ने ₹1049 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।

NMDC Ltd

सरकारी माइनिंग कंपनी NMDC का डिविडेंड यील्ड 4.46% है। ₹75 के CMP और ₹65,956 करोड़ के मार्केट कैप के साथ यह कंपनी लौह अयस्क क्षेत्र में अग्रणी है।

डिविडेंड निवेशकों के लिए एक स्थिर और भरोसेमंद आय का जरिया होता है। ऊपर दी गई कंपनियां न केवल मजबूत वित्तीय स्थिति रखती हैं, बल्कि शेयरहोल्डर्स को नियमित रिटर्न भी देती हैं। यदि आप लंबे समय के लिए स्थिर निवेश की सोच रहे हैं, तो इन कंपनियों पर नज़र डालना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ये न सिर्फ मुनाफा दे रही हैं, बल्कि डिविडेंड से भी जेब भर रही हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको निवेश करना है तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article