बिजनेस

Personal Loan पर होगी बड़ी बचत, बैंक को चुकाना होगा कम ब्याज, जानें आसान तरीका

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। अगर आप कुछ खरीदने के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो हम आपको बड़ी बचत का ट्रिक बता रहे हैं।

Image

Personal Loan (Istock)

Personal Loan: जिंदगी में पैसे की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। अगर बचत नहीं है तो सबसे आसान तारीका पर्सनल लोन होता है। बैंक आसानी से पर्सनल लोन दे भी देते हैं। हालांकि, इस पर मोटा ब्याज वसूल करते हैं। आमतौर पर बैंक पर्सनल लोन पर 12% से लेकर 24% तक ब्याज वसूलते हैं। इसके बावजूद पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, अगर पर्सनल लोन में कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो आसानी से बड़ी बचत की जा सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप पर्सनल लोन लेकर भी किस तरह से ब्याज में बड़ी बचत कर सकते हैं।

लोन की अवधि का सावधानी पूर्वक चयन करें

वित्तीय जानकारों का कहना है कि अगर आप Personal Loan लेकर ब्याज कम देना चाहते हैं तो लोन की अवधि का खास ख्याल रखें। अगर आप कम अवधि का लोन लेंगे तो बैंक आपसे कम ब्याज दर वसूल करेंगे। वहीं, लंबी अवधि के लोन में आपको ज्यादा ब्याज देना होगा क्योंकि बैंक रेट ज्यादा लेते हैं। आगे हम उदाहरण से समझाते हैं कि कैसे सही लोन अवधि चुनकर आप बड़ी बचत कर सकते हैं।

5 साल के लिए 200,000 रुपये के पर्सनल लोन पर ब्याज कैलकुलेशन

  • लोन अमाउंट: 2 लाख रुपये
  • लोन की अवधि: 5 साल
  • इंटरेस्ट रेट: 14% सालाना
  • मंथली ईएमआई: 4,654 रुपये
  • 5 साल में कुल ब्याज: 79,219
  • कुल रकम का भुगतान: 2,79,219 रुपये

अब 2 साल के लिए 200,000 रुपये के पर्सनल लोन पर ब्याज ब्याज कैलकुलेशन

  • लोन अमाउंट: 2 लाख रुपये
  • लोन की अवधि: 2 साल
  • इंटरेस्ट रेट: 13% सालाना
  • मंथली ईएमआई: 9,508 रुपये
  • 2 साल में कुल ब्याज: 28,201
  • कुल रकम का भुगतान: 2,28,201 रुपये

इस तरह आप देख सकते हैं कि लोन की अवधि कम कर आपका आसानी से कितनी बड़ी बचत कर सकते हैं। इसलिए हमेशा पर्सनल लोन छोटी अविध के लिए लेने की कोशिश करें।

छोटी अवधि के पर्सनल लोन के फायदे

आमतौर पर 1 साल के लिए होती है।

ब्याज दरें कम होती हैं।

यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो थोड़ी राशि लेकर तुरंत लोन चुकाना चाहते हैं।

हाई इनकम वाले लोग इस तरह के लोन का चयन कर बड़ी बचत कर सकते हैं।

लंबी अवधि का पर्सनल लोन के फायदे

लोन की अवधि 3 से 5 साल के बीच होती है।

लोन की अवधि लंबी होने से ब्याज दर अधिक होती है।

उन उन लोगों के लिए फायदेमंद जो धीरे-धीरे भुगतान करना चाहते हैं।

इसमें EMI की राशि कम होती है, जिससे मासिक बोझ हल्का रहता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article