बिजनेस

सालाना दो या अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 फीसदी बढ़ी, थाईलैंड और अमेरिका टॉप पर

International trips annually increased: संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं।

Image

international trips

International trips annually increased: सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। यात्रा बुकिंग प्लेटफॉर्म मेक माई ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी। रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है।

संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका लोकप्रिय गंतव्य

संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं।

मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ‘‘ खर्च करने के लिए पर्याप्त आय होना, वैश्विक संस्कृतियों की अधिक जानकारी और यात्रा करना सुगम होने से अधिक से अधिक भारतीय अवकाश के साथ-साथ कामकाज के लिए घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।’’ रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 उभरते गंतव्यों के लिए संयुक्त खोज में 70 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, भारतीयों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ‘बिजनेस क्लास’ उड़ानों के लिए खोज में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article