बिजनेस

HDFC के बाद इस बैंक में होगा बड़ा मर्जर, IDFC First के बोर्ड ने दी मंजूरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 4, 2023, 10:49 AM IST

IDFC First Bank, IDFC Ltd, IDFC Financial: IDFC First बैंक के बोर्ड ने एकीकरण योजना के माध्यम से IDFC लिमिटेड और IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी के विलय को मंजूरी दे दी है।

Image

IDFC फर्स्ट बैंक

Photo : BCCL

IDFC First Bank, IDFC Ltd, IDFC Financial: IDFC First बैंक के बोर्ड ने IDFC फर्स्ट बैंक और IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी के विलय को मंजूरी दे दी है। HDFC बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के बाद वित्तीय क्षेत्र में यह दूसरी सबसे बड़ी मर्जर डील है।

इस मर्जर के मुताबिक, IDFC लिमिटेड के शेयरधारकों को पहले से खरीदे हुए प्रत्येक 100 शेयरों के लिए IDFC फर्स्ट बैंक के 155 शेयर मिलेंगे। IDFC फर्स्ट बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "ये विलय दोनों लिस्टेड कंपनियों के शेयरधारकों के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT), स्टॉक एक्सचेंजों और अन्य सभी वैधानिक और नियामक प्राधिकरणों से अनुमोदन के अधीन है।

बता दें सोमवार को कारोबार के दौरान IDFC के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। स्टॉक 6.3% बढ़कर 109.20 रुपये पर बंद हुआ था। IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर 3% बढ़त के साथ 81.95 रुपये पर बंद हुए।

मार्जर से निवेशक को क्या फायदा मिलेगा

  • बैंक में जिस तरह से सोमवार को तेजी देखने को मिली उससे शेयर खरीदने वालों को लाभ होगा।
  • इससे लॉन्ग टर्म में फायदे कमाने के अवसर मिल सकते हैं
  • इसके अलावा, इन तीन कंपनियों को मर्जर से उनके कॉर्पोरेट और संगठनात्मक ढांचा सरल बन जाएगा।
  • विलय से बैलेंस शीट तटस्थ होने की उम्मीद है और इसके परिणामस्वरूप बैंक की चुकता शेयर पूंजी में कमी नहीं होगी।
  • प्रभावी होने पर, IDFC फर्स्ट बैंक निर्धारित रिकॉर्ड तिथि पर IDFC लिमिटेड के शेयरधारकों को शेयर जारी करेगा।
  • प्रस्तावित विलय से बैंक के प्रति शेयर स्टैंडअलोन बुक वैल्यू में 4.9% की वृद्धि होगी।
  • बैंक ने एक मजबूत जमा फ्रैंचाइज़ी बनाई है, जो 4 वर्षों में 36% की सीएजीआर से बढ़ी है।

IDFC फर्स्ट बैंक की कुल संपत्ति 2.4 लाख करोड़ रुपये

IDFC लिमिटेड के पास IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग के माध्यम से IDFC फर्स्ट बैंक में लगभग 40% हिस्सेदारी है। IDFC लिमिटेड के 100% शेयर निवेशकों के पास हैं। ईटी के मुताबिक मार्च के अंत तक, IDFC फर्स्ट बैंक की कुल संपत्ति 2.4 लाख करोड़ रुपये और कारोबार 27,194.51 करोड़ रुपये थी। FY23 के लिए, बैंक ने 2437.13 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। IDFC लिमिटेड की कुल संपत्ति 9,570.64 करोड़ रुपये और कारोबार 2,076 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article