बिजनेस

TCS बंद करेगी हाईब्रिड मोड, 1 अक्टूबर से सभी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 1, 2023, 12:05 AM IST

TCS Hybrid Mode: कोरोना काल में कंपनियों ने हाइब्रिड मॉडल को अपनाया था। कोराना के घटते प्रभाव के साथ ही अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस के नियम को लागू कर दिया गया था।

Image

TCS के कर्मचारियों को अबतक हाइब्रिड मॉडल में काम करने की छूट मिली हुई थी।

Photo : Twitter

TCS Hybrid Mode: कोरोना काल में ज्यादातर कंपनियों ने हाइब्रिड मॉडल को अपनाया था। कोराना के मामले कम होने के साथ ही अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस के नियम को लागू कर दिया गया था। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों को अबतक हाइब्रिड मॉडल में काम करने की छूट मिली हुई थी। लेकिन अब कंपनी कुछ टीम को सप्ताह के 5 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह नियम 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो रहा है।

बेंगलुरू में कुछ टीमों के लिए नियम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू में कुछ टीमों पर यह नया नियम लागू किया जा रहा है। बता दें, इससे पहले टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा था। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कहा था कि मैनेजर रोस्टर बनाते समय 3 दिन के इस नियम को जरूर ध्यान रखें।

टीसीएस के पास 615,318 कर्मचारी

कंपनी की तरफ से इस पूरे मसले पर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी के सीईओ का कहना है कि ऑफिस से काम करना सहकर्मियों, ग्राहकों और टीसीएस के लिए बेहतर है। 30 जून 2023 को खत्म तिमाही में टीसीएस के पास 615,318 कर्मचारी हैं। कंपनी की वित्त वर्ष 2023 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक आज टीसीएस के पास जो वर्कफोर्स है वो मार्च 2020 के बाद हायर की गई थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article