टीसीएस शेयर प्राइस [TCS Share Price] में आज शुक्रवार 10 अप्रैल, 2026 को 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जबकि, कंपनी ने एक दिन पहले ही ₹49454 करोड़ का प्रॉफिट रिपोर्ट किया। इसके अलावा ₹31 का डिविडेंड भी घोषित किया है। इससे पहले, तीसरी तिमाही के लिए भी कंपनी ने 57 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया था। लेकिन, इसके बाद भी TCS के शेयर लुढ़कते जा रहे हैं। कंपनी ने अपने नतीजों में कई मामलों में बाजार की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि शेयर में तेजी आएगी। लेकिन, इसके विपरीत पूरा आईटी सेक्टर डाउन है। जबकि, इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में टेक हैवी इंडेक्स नैस्डेक ने भी पॉजिटिव कारोबार किया था।
कैसा परफॉर्म कर रहा शेयर?
फिलहाल, TCS Share Price ₹2510 के आसपास है। गुरुवार की तुलना में शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे पहले पांच सत्र में यह शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, इस साल क अब तक (YTD) प्रदर्शन को देखें, तो जनवरी से अब तक शेयर प्राइस में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है।
कैसे रहे नतीजे
TCS ने चौथी तिमाही में मजबूत रिकवरी दिखाई है। खासकर तिमाही आधार पर(QoQ) मुनाफा ₹13,784 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से करीब 29% ज्यादा है। मुनाफे में उछाल के पीछे एक बड़ा कारण Q3 में आए एकमुश्त खर्चों का कम होना रहा। इसके अलावा रेवेन्यू में भी 5% से ज्यादा की तिमाही बढ़त दिखी, जो बताता है कि डिमांड पूरी तरह कमजोर नहीं है। हालांकि, सालाना आधार पर ग्रोथ सीमित रही है, जो IT सेक्टर में सुस्ती का संकेत है। कुल मिलाकर, Q4 के नंबर यह बताते हैं कि कंपनी ने निचले स्तर से रिकवरी शुरू कर दी है, लेकिन हाई ग्रोथ का ट्रेंड अभी भी दूर है।
| मापदंड | Q4 FY26 | Q3 FY26 | Q4 FY25 | QoQ बदलाव | YoY बदलाव |
|---|---|---|---|---|---|
| रेवेन्यू | ₹70,698 करोड़ | ₹67,087 करोड़ | ₹64,479 करोड़ | +5.4% | +9.6% |
| कुल आय | ₹71,455 करोड़ | ₹68,205 करोड़ | ₹65,507 करोड़ | ↑ | ↑ |
| कुल खर्च | ₹53,093 करोड़ | ₹50,736 करोड़ | ₹49,105 करोड़ | ↑ | ↑ |
| प्रॉफिट (PBT) | ₹18,362 करोड़ | ₹14,078 करोड़ | ₹16,402 करोड़ | ↑ | +11.9% |
| शुद्ध मुनाफा | ₹13,784 करोड़ | ₹10,720 करोड़ | ₹12,293 करोड़ | +28.6% | +12.1% |
| EPS | ₹37.92 | ₹29.45 | ₹33.79 | ↑ | ↑ |
पूरा IT सेक्टर हुआ धड़ाम?
TCS शुक्रवार को अकेला शेयर नहीं, जो लुढ़क रहा है। बल्कि पूरा IT सेक्टर ही बिकवाली के दबाव में है। NIFTY IT इंडेक्स आज बाजार के टॉप लूजर्स सेक्टर में शामिल है। NIFTY IT 2.92% की गिरावट के साथ 923.55 अंक टूटकर 30,712.65 पर कारोबार कर रहा है।

आईटी इंडेक्स के साथ ही टीसीएस शेयर भी धड़ाम
क्यों आई गिरावट
Q4 नतीजों के बाद Tata Consultancy Services के शेयर में गिरावट का मुख्य कारण ब्रोकरेज हाउस की मिक्स्ड लेकिन सतर्क राय रही। Jefferies ने कमजोर डिमांड विजिबिलिटी, सिर्फ ~1% constant currency ग्रोथ और महंगे वैल्यूएशन को लेकर ‘Underperform’ रेटिंग देते हुए 12% डाउनसाइड की चेतावनी दी, जबकि Nomura, Nuvama Wealth Management और Emkay Global Financial Services ने लॉन्ग टर्म AI ग्रोथ, मजबूत डील पाइपलाइन और मार्जिन स्थिरता पर भरोसा जताया। कुल मिलाकर, शॉर्ट टर्म में स्लो ग्रोथ और हाई वैल्यूएशन की चिंता ने बाजार को निराश किया, जिसके चलते शेयर में गिरावट देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
