TCS Q3 Results Dividends (टीसीएस कितना डिविडेंड दे रही है) आईटी दिग्गज टीसीएस ने Q3 FY26 के नतीजों के साथ निवेशकों को दोहरी राहत दी है। एक तरफ कंसोलिटेड स्तर पर कंपनी की आय और कैश फ्लो मजबूत बने रहे, वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित कर शेयरहोल्डर्स को बड़ा रिवॉर्ड देने का फैसला किया है।
कितना डिविडेंड मिलेगा
TCS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹11 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और ₹46 का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। इस तरह निवेशकों को कुल ₹57 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। यह चालू वित्त वर्ष में किसी एक तिमाही में घोषित सबसे बड़ा डिविडेंड है।
रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट
कंपनी ने डिविडेंड के लिए 17 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड का भुगतान 3 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
क्यों खास है यह ऐलान
मौजूदा वित्त वर्ष में इससे पहले TCS ने केवल ₹11-₹11 के अंतरिम डिविडेंड दिए थे। ऐसे में Q3 में स्पेशल डिविडेंड के साथ ₹57 प्रति शेयर का ऐलान साफ तौर पर इस साल का सबसे बड़ा रिवॉर्ड बन गया है। यह कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और स्थिर कैश फ्लो की भी तस्वीर पेश करता है।
निवेशकों के लिए संकेत
डिविडेंड पर फोकस करने वाले निवेशकों के लिए TCS एक बार फिर भरोसेमंद ब्लूचिप के रूप में सामने आई है। रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर होल्ड करने वालों को इस बड़े कैश रिवॉर्ड का सीधा फायदा मिलेगा।
कैसा रहा प्रदर्शन
दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में Tata Consultancy Services का कंसोलिटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर ₹67,087 करोड़ रहा, जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹10,720 करोड़ दर्ज किया गया। तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस स्थिर रही, हालांकि रीस्ट्रक्चरिंग खर्च, नए लेबर कोड का असर और लीगल प्रोविजन जैसे असाधारण मदों के कारण मुनाफे पर दबाव देखने को मिला। इसके बावजूद मजबूत कैश फ्लो और बैलेंस शीट के दम पर कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा डिविडेंड घोषित किया, जो मैनेजमेंट के कॉन्फिडेंस और लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल स्ट्रेंथ को दर्शाता है। Q3 नतीजों के साथ TCS का यह डिविडेंड ऐलान न सिर्फ शेयरहोल्डर्स के लिए राहत भरा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में वैल्यू रिटर्न देने के मोर्चे पर मजबूत बनी हुई है।
