बिजनेस

TCS Q1 results FY 2025-26: टीसीएस आज करेगा डिविडेंड का ऐलान, नतीजे पहले क्या है शेयर प्राइस

TCS Q1 results FY 2025-26, TCS Share Price: भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज Q1FY26 के नतीजे घोषित करेगी। टाटा ग्रुप बाजार बंद होने के बाद तिमाही परिणाम जारी करेगा। निवेशक और बाजार प्रतिभागी सौदे की गति, डिमांड के रुझान, डिविडेंड घोषणा, वेतन वृद्धि पर दृष्टिकोण और महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर नजर रख रहे हैं।

Image

TCS Q1FY26 नतीजे आज (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

TCS Q1 results FY 2025-26, TCS Share Price: भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज गुरुवार 10 जुलाई को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे पेश करेगी। यह घोषणा बाजार बंद होने के बाद की जाएगी। कंपनी के बोर्ड की बैठक में इंटरिम डिविडेंड की घोषणा भी की जा सकती है।

वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा 2.7% से 3.8% की रेवेन्यू वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है, जिसका अनुमान ₹62,613 करोड़ से ₹64,993 करोड़ के बीच है। ये अनुमान कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, इनक्रेड इक्विटीज और एक्सिस सिक्योरिटीज द्वारा लगाए गए हैं।

नतीजे से पहले आज टीसीएस के शेयर कीमतों में 0.38% गिरावट देखने को मिल रही है। 12 बजे शेयर प्राइस 3,370.90 रुपये है। बुधवार 9 जुलाई को TCS के शेयर ₹3,384.35 पर बंद हुए, जिसमें गिरावट देखी गई थी।

रेवेन्यू और मुनाफे का अनुमान

ET NOW पोल के मुताबिक TCS की Q1FY26 तिमाही रेवेन्यू करीब ₹64,538 करोड़ रहने का अनुमान है, जो पिछली तिमाही (Q4FY25 - ₹64,479 करोड़) के करीब समान है। डॉलर के लिहाज से यह रेवेन्यू $7,530 मिलियन आंका गया है।

अनुमानित PAT (शुद्ध लाभ): ₹12,205 करोड़

  • (Q4FY25 में यह ₹12,224 करोड़ था, यानी 0.16% की गिरावट)
  • EBIT अनुमान: ₹15,644 करोड़
  • EBIT मार्जिन: 24.3% (Q4FY25 में 24.2% था)

मुख्य कारक जो तिमाही रिजल्ट को प्रभावित कर सकते हैं

  • BSNL के कम-मार्जिन डील से बाहर निकलना, मार्जिन को आंशिक सहारा देगा।
  • BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) क्षेत्र मजबूत रहेगा।
  • रिटेल, ऑटो और टेलीकॉम क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन की संभावना।
  • धीमी डील निष्पादन से मार्जिन में हल्की गिरावट संभव।
  • डील्स का पाइपलाइन स्थिर, लेकिन रेवेन्यू में परिवर्तन धीमा रह सकता है।

नजर रखने योग्य पहलू

  • डिमांड पर प्रबंधन की टिप्पणी
  • FY2025 की आगे की मार्गदर्शक दिशा
  • डील विन्स और उनके निष्पादन की स्थिति
  • हेडकाउंट और एट्रिशन रेट
  • जनरेटिव AI (Gen AI) की स्थिति
  • अमेरिका और यूरोप से जुड़े टैरिफ और डिमांड आउटलुक

TCS डिविडेंड 2025: क्या होगा एलान?

TCS बोर्ड आज की बैठक में इंटरिम डिविडेंड पर फैसला करेगा। कंपनी ने पहले ही 16 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। TCS ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अगर डिविडेंड घोषित किया जाता है, तो इसे उन्हीं शेयरधारकों को दिया जाएगा जिनका नाम 16 जुलाई 2025 को कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी में दर्ज होगा।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article