बिजनेस

TCS Promotions: TCS ने 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिया प्रमोशन, पर नहीं दिया इंक्रीमेंट, 42000 फ्रेशर्स की करेगी भर्ती

TCS Promotions & Increments: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1.1 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन दिया। मगर कंपनी ने अपने रेगुलर सालाना वेतन वृद्धि, जो आमतौर पर अप्रैल में होती है, को टाल दिया। एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ह्यूमन रिसॉर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ के अनुसार दिए गए प्रमोशन कंपनी के ग्रोथ प्लान्स और कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किए गए हैं।

Image

TCS ने कर्मचारियों को दिया प्रमोशन

KEY HIGHLIGHTS
  • TCS ने कर्मचारियों को दिया प्रमोशन
  • 1 लाख से ज्यादा मिला प्रमोशन
  • अब 42000 फ्रेशर्स की करेगी भर्ती

TCS Promotions & Increments: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1.1 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन दिया। मगर कंपनी ने अपने रेगुलर सालाना वेतन वृद्धि, जो आमतौर पर अप्रैल में होती है, को टाल दिया। एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ह्यूमन रिसॉर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ के अनुसार दिए गए प्रमोशन कंपनी के ग्रोथ प्लान्स और कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किए गए हैं। टीसीएस ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 42,000 ट्रेनी को नियुक्त करने की योजना बनाई है, जो पिछले वर्ष के बराबर ही है।

ये भी पढ़ें -

40% नियुक्तियाँ रहीं डिजिटल

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लक्कड़ के मुताबिक पिछले साल कंपनी ने 40% डिजिटल नियुक्तियाँ कीं, जो उससे पिछले साल 17% थीं। उनके मुताबिक ये कंपनी के लिए रणनीतिक है। कंपनी ने चार तिमाहियों में 13% कर्मचारियों का नुकसान भी देखा, जिसकी भरपाई और ग्रोथ के लिए प्रमोशन एक प्रभावी तरीका है।

तीन कैटेगरियों में किया जाता है शामिल

टीसीएस एंट्री-लेवल के उम्मीदवारों को इवैल्यूएट नेशनल क्वालिफायर टेस्ट के जरिए करती है। परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों को प्राइम, डिजिटल या निंजा कैटेगरियों में चुना जाता है। लक्कड़ ने पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने पहले ही 42,000 ट्रेनी को शामिल कर लिया है और वित्त वर्ष 2026 में भी इतनी ही संख्या का लक्ष्य है।

यह रणनीति कंपनी की डिजिटल और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।

टीसीएस के Q4 FY25 के नतीजे

Q4 FY25 में TCS ने मिले-जुले फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। इसमें कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 5.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 64,479 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि, जनवरी-मार्च अवधि के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 1.7 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article