बिजनेस

Tata Steel Share: 8 महीने के Low पर आया टाटा स्टील का शेयर, स्टील प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर लगी 25% ड्यूटी, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट से जानिए

Tata Steel Share Price Target 2025: टाटा स्टील भारत की एक प्रमुख स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है। मंगलवार 3 दिसंबर को दोपहर करीब पौने दो बजे BSE पर टाटा स्टील का शेयर 146.90 रु पर है।

Image

टाटा स्टील पर फोकस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा स्टील पर फोकस
  • 8 महीने के लो पर आया
  • 137 रुपये के आसपास है सपोर्ट

Tata Steel Share Price Target 2025: टाटा स्टील का शेयर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल स्टील मिनिस्ट्री ने स्टील प्रोडक्ट्स के आयात पर 25 प्रतिशत सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव रखा है। इससे टाटा स्टील भी प्रभावित होगी। इस समय टाटा स्टील के शेयर आठ महीने के निचले स्तर पर हैं। इस साल 18 जून को 52 सप्ताह के सबसे ऊंचे भाव 184.60 रुपये से शेयर में करीब 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। आगे शेयर में क्या रणनीति होनी चाहिए, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

प्रमुख स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी

टाटा स्टील भारत की एक प्रमुख स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है। मंगलवार 3 दिसंबर को दोपहर करीब पौने दो बजे BSE पर टाटा स्टील का शेयर 146.90 रु पर है।

खरीदें, बेचें या होल्ड करें

ET NOW के पैनलिस्ट और एंजेल वन के एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा है कि टाटा स्टील के शेयर इस समय एक महत्वपूर्ण सपोर्ट ज़ोन के पास ट्रेड कर रहे हैं। चीन से कुछ खबरें आने के बाद मेटल स्टॉक फोकस में होंगे।

उनके मुताबिक टाटा स्टील के लिए सपोर्ट 137 रुपये के आसपास है जो 50-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के साथ मेल खाता है। टाटा स्टील के लिए आउटलुक पॉजिटिव है। ऊपर की तरफ शेयर के लिए 161-163 रुपये के आसपास एक अड़चन है।

उन्होंने सलाह दी है कि टाटा स्टील के शेयर 161-163 रुपये के जोन में पहुँचने के बाद पोर्टफोलियो पर फिर से विचार करें।

यहां देखें वीडियो

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article