बिजनेस

TCS Share Price: TCS की टाटा संस बेचेगी 0.65% हिस्सेदारी, लगभग 9,400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना; शेयर 3 फीसदी गिरा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 19, 2024, 09:39 AM IST

Tata Sons Shareholding In TCS: टीसीएस की 0.65 प्रतिशत इक्विटी 2.34 करोड़ शेयर की होती हैं। 14.99 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ, टीसीएस रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनी है। दिसंबर 2023 तक, प्रमोटरों के पास टीसीएस में 72.41 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Image

TCS Share Price: TCS की टाटा संस बेचेगी 0.65% हिस्सेदारी, लगभग 9,400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना; शेयर 3 फीसदी गिरा

Tata Sons Shareholding In TCS: टाटा संस, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के 2.34 करोड़ शेयर ब्लॉक डील से 4,001 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचने की योजना बना रही है। टर्म शीट के अनुसार कंपनी को बिक्री के जरिए 1.129 बिलियन डॉलर (लगभग 9,362 करोड़ रुपये) जुटाने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट की गई कीमत बीएसई पर सोमवार के बंद भाव 4,144.75 रुपये से 3.46 प्रतिशत की छूट पर है। इस खबर के बीच टीसीएस के शेयर में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। यह BSE पर 4021.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

TCS दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी

टीसीएस की 0.65 प्रतिशत इक्विटी 2.34 करोड़ शेयर की होती हैं। 14.99 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ, टीसीएस रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनी है। दिसंबर 2023 तक, प्रमोटरों के पास टीसीएस में 72.41 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसमें से टाटा संस के पास 72.38 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि बाकी हिस्सेदारी एक अन्य टाटा कंपनी के पास थी। सिटीग्रुप और जेपी मॉर्गन प्रस्तावित शेयर बिक्री के संयुक्त बुक रनर हैं।

यूके की BAT पीएलसी ने पिछले हफ्ते ITC लिमिटेड में अपनी 16,775 करोड़ रुपये (लगभग 2.027 बिलियन डॉलर) की हिस्सेदारी का हिस्सा बेच दिया। इसने त्वरित बुकबिल्ड प्रक्रिया के माध्यम से संस्थागत निवेशकों को आईटीसी में 43.68 करोड़ शेयर बेचे। बिक्री के बाद, BAT के पास अभी भी ITC में 25.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टाटा संस का कुल रेवेन्यू

टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों की नॉन-लिस्टेड होल्डिंग कंपनी टाटा संस का कुल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 35,058 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष में 24,132.97 करोड़ रुपये था, जो 47 प्रतिशत की वृद्धि है। वर्ष के लिए कंपनी का मुनाफा भी एक साल पहले के 17,171.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,132.38 करोड़ रुपये हो गया, जो 28.89 प्रतिशत की वृद्धि है। टाटा संस की आय मुख्य रूप से तकनीकी दिग्गज टीसीएस से है जिसने वित्त वर्ष 2023 में 39,106 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article