बिजनेस

Tata Power Renewable Energy: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने SJVN से किया समझौता, 460 मेगावाट के प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ

Tata Power Renewable Energy Ties Up With SJVN: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने एसजेवीएन लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। ये समझौता 460 मेगावाट के लिए हुआ है।

Image

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने एसजेवीएन के साथ समझौता किया

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी और SJVN में हुआ समझौता
  • 460 मेगावाट के प्रोजेक्ट के लिए हुआ समझौता
  • टाटा ग्रुप की कंपनी है टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी

Tata Power Renewable Energy Ties Up With SJVN: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने कहा है कि इसने 460 मेगावाट की फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल (एफडीआरई) परियोजना स्थापित करने के लिए एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Ltd) के साथ एक समझौता किया है। एफडीआरई प्लांट से लगातार बिजली की सप्लाई की जा सकती है। इससे बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को उनके रिन्यूएबल खरीद दायित्वों (आरपीओ) और ऊर्जा भंडारण दायित्वों (ईएसओ) को पूरा करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें -

क्या है प्रोजेक्ट का मकसद

बयान के मुताबिक 460 मेगावाट की एफडीआरई की इस तरह तैयार की गई है, कि यह सौर, पवन और बैटरी स्टोरेज प्रौद्योगिकियों के संयोजन से बिजली की अधिकतम मांग के दौरान कुशलता के साथ बिजली आपूर्ति कर सके।

टीपीआरईएल ने कहा कि इस संयंत्र से सालाना करीब 300 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने और 220 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन की भरपाई होने की उम्मीद है।

पूरा होगा कंपनी का उद्देश्य

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा ने कहा कि एसजेवीएन लिमिटेड के साथ इस साझेदारी से टीपीआरईएल टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को अपनाकर हरित ऊर्जा उद्देश्यों को पूरा करने में योगदान कर सकेगी।

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी है, जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article