बिजनेस

Tata Motors Rs 1000 Price: टाटा मोटर्स फिर छुएगा 1000 का लेवल ! टैरिफ के झटकों से उबरेगा दमदार स्टॉक - Market Expert

Tata Motors Share Price Target: हाल के कुछ दिनों में तेज बिकवाली के बाद टाटा मोटर्स का शेयर एक्शन में है। 3 मार्च को 52-सप्ताह के निचले स्तर 606.20 रुपये से टाटा के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई है। बुधवार को इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह 640.95 रुपये पर पहुंच गया।

Image

टाटा मोटर्स फिलहाल और गिरेगा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स और गिरेगा
  • 2-3 साल में देगा अच्छा रिटर्न
  • मार्केट एक्सपर्ट को है भरोसा

Tata Motors Share Price Target: हाल के कुछ दिनों में तेज बिकवाली के बाद टाटा मोटर्स का शेयर एक्शन में है। 3 मार्च को 52-सप्ताह के निचले स्तर 606.20 रुपये से टाटा के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई है। बुधवार को इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह 640.95 रुपये पर पहुंच गया। आज गुरुवार को भी कंपनी के शेयर में प्री-ओपनिंग में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है और ये 654 रु के ऊपर पहुंच गया है। बता दें कि निफ्टी 50 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टाटा मोटर्स फिलहाल 30 जुलाई, 2024 को 1179.05 रुपये के शिखर से 45 प्रतिशत से अधिक नीचे है। ऐसे में निवेशकों के मन में ये सवाल है कि क्या फिर से टाटा मोटर्स का शेयर 1000 रु का लेवल छू पाएगा?

ये भी पढ़ें -

भारी गिरावट से वैल्यूएशन हो गई आकर्षक

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट विनोद ने कहा कि टाटा मोटर्स के लिए शॉर्ट टर्म से लेकर मिड टर्म तक खबरें निगेटिव आ रही हैं। टैरिफ की खबरों का निश्चित रूप से जेएलआर (Jaguar Land Rover) के कारोबार पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप टाटा मोटर्स को ओवरऑल देखें, तो स्टॉक में पहले ही तेजी से गिरावट आ चुकी है और टैरिफ वॉर से पहले ही यह गिरावट की ओर था। टाटा मोटर्स की वैल्यूएशन अब बहुत आकर्षक है।

कब छुएगा 1000 का लेवल

विनोद ने कहा, "यदि आपका नजरिया लॉन्ग टर्म का है, तो मेरी सलाह है कि मौजूदा स्तर पर खरीदारी करें और निवेश बनाए रखें। मुझे लगता है कि टाटा मोटर्स के शेयरों में अगले 2 से 3 वर्षों में एक बार फिर 1000-1100 रुपये के पिछले टॉप लेवल को हासिल करने की क्षमता है। इसलिए टाटा मोटर्स के शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए अपने पास रखें।"

फिलहाल और गिर सकता ये शेयर

हालांकि मार्केट एक्सपर्ट ने कहा है कि निकट भविष्य में टाटा मोटर्स के शेयरों में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। यानी थोड़ी और गिरावट पर ये शेयर खरीदा जा सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article