बिजनेस

IPL Ad Revenue: IPL में विज्ञापनों से होगी 60000000000 रु की कमाई, जानें BCCI, MI, CSK और Jio में कौन कितना कमाएगा

IPL 2025 Ad Revenue: आईपीएल 2025 के लिए, जियोस्टार ने ₹4,500 करोड़ का रेवेन्यू टार्गेट रखा है, जो पिछले साल टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमाए ₹4,000 करोड़ से अधिक है। इसने टूर्नामेंट के लिए कई कैटेगरियों में पहले ही 12 स्पॉन्सर हासिल कर लिए हैं।

Image

IPL में बड़ा एड रेवेन्यू जनरेट होगा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IPL में बड़ा एड रेवेन्यू जनरेट होगा
  • 6000 करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है
  • जियोस्टार है डिजिटल राइट्सहोल्डर

IPL 2025 Ad Revenue: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 इकोसिस्टम टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, टीम स्पॉन्सरशिप और ऑन-ग्राउंड विज्ञापनों से 6,000-7,000 करोड़ रु का ऐड रेवेन्यू जनरेट कर सकता है। IPL का आधिकारिक टीवी और डिजिटल राइट्सहोल्डर है JioStar, जिसके विज्ञापनों पर होने वाले खर्च का बड़ा हिस्सा हासिल करने की उम्मीद है। इसने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी और आगामी आईपीएल से 6,000 करोड़ रु का विज्ञापन रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा था। IPL 22 मार्च से शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें -

₹4,500 करोड़ का रेवेन्यू टार्गेट

आईपीएल 2025 के लिए, जियोस्टार ने ₹4,500 करोड़ का रेवेन्यू टार्गेट रखा है, जो पिछले साल टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमाए ₹4,000 करोड़ से अधिक है। इसने टूर्नामेंट के लिए कई कैटेगरियों में पहले ही 12 स्पॉन्सर हासिल कर लिए हैं।

कितना कमाएंगी CSK-MI

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया खरीदारों का यह भी अनुमान है कि 10 आईपीएल टीमें सामूहिक रूप से टीम स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू में ₹1,300 करोड़ तक कमा सकती हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी प्रमुख फ्रेंचाइजी संभावित रूप से ₹100 करोड़ से ₹150 करोड़ के बीच कमा सकती हैं।

BCCI की कितनी कमाई होगी

अधिकतर आईपीएल टीम स्पॉन्सरशिप एसेट्स लगभग बिक चुकी हैं, जिनमें हर टीम के पास आठ से दस स्पॉन्सर हैं। जियो और ड्रीम11 जैसे ब्रांड ने कई आईपीएल टीमों के साथ पार्टनरशिप की है। बीसीसीआई को स्पॉन्सरशिप से ₹800-₹900 करोड़ कमाने की उम्मीद है। बीसीसीआई की सेंट्रल स्पॉन्सरशिप में टाटा ग्रुप, माय11सर्किल, सीएट और एंजेल वन शामिल हैं।

कनेक्टेड टीवी (CTV) के लिए 10 सेकंड के स्लॉट के लिए डिजिटल विज्ञापन रेट ₹8.5 लाख है। मोबाइल वीडियो विज्ञापन के लिए, कंपनी ने ₹250 प्रति इंप्रेशन कॉस्ट (CPM) का रेट तय किया है। जियोस्टार के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, खेल राजस्व, SMB और क्रिएटर, ईशान चटर्जी ने कहा कि पहला मैच खेले जाने से पहले ही आईपीएल विज्ञापन इन्वेंट्री काफी हद तक बिक जाएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article