बिजनेस

Tata Investment: टाटा इंवेस्टमेंट के शेयर में कमजोरी बरकरार, 11 दिन में डुबाए 19500 करोड़ रु

Tata Investment Share: 7 मार्च को टाटा इंवेस्टमेंट का शेयर 9744.40 रु पर था, जबकि मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे इसका शेयर 5900 रु पर है। 7 मार्च से अब तक 11 सत्रों में कंपनी का शेयर 16.6 फीसदी कमजोर हुआ है।

Image

टाटा इंवेस्टमेंट के शेयर में कमजोरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा इंवेस्टमेंट के शेयर में गिरावट बरकरार
  • 11 दिन में टूटा 16 फीसदी से अधिक
  • निवेशकों के डूबे 19513 करोड़ रु

Tata Investment Share: टाटा इंवेस्टमेंट के शेयर में मंगलवार को फिर से गिरावट आई है। बीते 10 दिनों से शेयर में भारी गिरावट बरकरार है। 7 मार्च से इसका शेयर लगातार गिर रहा है। हाल ही में रिपोर्ट्स आई थीं कि टाटा संस अगले साल तक अपना आईपीओ ला सकती है। इस खबर से टाटा इंवेस्टमेंट के शेयरों में जोरदार तेजी आई थी। कंपनी के शेयर में कई दिन अपर सर्किट लगा। मगर अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उनके अनुसार टाटा संस आईपीओ टालने की कोशिश कर रही है। इसके बाद से टाटा इंवेस्टमेंट का शेयर गिर रहा है। गिरावट के कारण इसके निवेशकों को 19513 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें -

16.6 फीसदी गिरा शेयर

7 मार्च को टाटा इंवेस्टमेंट का शेयर 9744.40 रु पर था, जबकि मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे इसका शेयर 5900 रु पर है। 7 मार्च से अब तक 11 सत्रों में कंपनी का शेयर 16.6 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं मौजूदा भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 29,851.22 करोड़ रु बची है, जो 7 मार्च को 49365 करोड़ रु थी। यानी 7 मार्च से अब तक इसके निवेशकों को 19513.78 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।

कितना है 52 हफ्तों का टॉप लेवल

टाटा इंवेस्टमेंट के शेयर का 52 हफ्तों का टॉप लेवल 9,744.40 रु रहा है। वहीं इसी दौरान कंपनी का शेयर 1735 रु तक नीचे गिरा है। आज बीएसई पर कंपनी का शेयर 5960.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 5662.20 रु पर खुलने के बाद साढ़े 9 बजे 1.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 5900 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article