बिजनेस

TATA Consumer: टाटा ग्रुप की इन 3 कंपनियों का हुआ विलय, एक सितंबर से मिली नई पहचान

TATA Consumer: टीसीपीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनियों टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है।

Image

टाटा कंज्यूर प्रोडक्ट

TATA Consumer:टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड ने अपनी तीन कंपनियों का विलय कर दिया है। ये कंपनी FMCH उत्पाद बनाती हैं। चाय, कॉफी, पानी, आरटीडी, नमक, दालें, मसालें, पकाने और खाने के लिए रेडी टू ईट प्रोडक्ट, नाश्ता आदि शामिल हैं। टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है। इसके लिए सभी नियामकीय मंजूरी ली गई है। एक सितंबर ये विलय इफेक्टिव हुआ है।

क्यों उठाया कदम

कंपनी के अनुसार विलय का यह कदम कारोबार को आसान और सुव्यवस्थित करने के लिए किया गया है। कंपनी ने कहा कि कानूनी इकाई संरचना के समेकन से दक्षता और तालमेल को बढ़ावा मिलेगा। इन तीनों कंपनियां चाय, कॉफी, पानी, आरटीडी, नमक, दालें, मसालें, डी टू ईट प्रोडक्ट, नाश्ता, आदि बनाती हैं।

रोजमर्रा के उपयोग वाली घरेलू वस्तुएं बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड (टीपीसीएल) ने एनसीएलटी और अन्य नियामकीय मंजूरियां प्राप्त करने के बाद अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों का विलय कर दिया है।टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई के एक बयान के अनुसार, टीसीपीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनियों टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड, नॉरिशको बेवरेजेज लिमिटेड और टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड का कंपनी में विलय कर दिया है।

मिल गई सारी मंजूरी

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि योजना के कैटेगरी 17 के तहत उल्लिखित शर्तें, जिसमें संबंधित कंपनियों के रजिस्ट्रार के पास फॉर्म आईएनसी-28 में आदेश की प्रमाणित प्रतियां दाखिल करना शामिल है, विधिवत रूप से पूरी हो गई हैं। कंपनियों का विलय एक सितंबर, 2024 से प्रभावी होगी।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article