बिजनेस

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की टाटा कैपिटल लाएगी IPO! जानिए कब मिलेगा निवेश का मौका

Tata Capital IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद टाटा ग्रुप की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। लेकिन यह टाटा संस नहीं है। ये है टाटा कैपिटल। टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल का आईपीओ लाने की तैयारी में है।

Image

टाटा कैपिटल लाएगी IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कैपिटल ला सकती है IPO
  • इसी साल आ सकता है कंपनी का IPO
  • टाटा संस के आईपीओ की भी है चर्चा

Tata Capital IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद टाटा ग्रुप की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। लेकिन यह टाटा संस नहीं है। ये है टाटा कैपिटल। टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल का आईपीओ लाने की तैयारी में है। पिछले कुछ महीनों में, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सितंबर 2025 तक आईपीओ लाने की चर्चा रही है। मगर टाटा ग्रुप की एक और कंपनी जल्द ही अपना पब्लिक इश्यू ला सकती है। अब तक का टाटा ग्रुप का लास्ट आईपीओ टाटा टेक्नोलॉजीज का रहा। इसका आईपीओ नवंबर 2023 में आया था।

ये भी पढ़ें -

20 साल बाद आया था आईपीओ

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लगभग 20 सालों में टाटा ग्रुप की ओर से पहला आईपीओ रहा। इतना ही नहीं 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज सबसे अधिक प्रीमियम पर लिस्ट होने वाली कंपनी भी बन गई।

इसके शेयर बीएसई पर 1200 रुपये प्रति शेयर पर 140 प्रतिशत के भारी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 475 रुपये से 500 रुपये प्रति का था और फाइनल प्राइस 500 रु तय हुआ था।

टाटा संस के पास 95 प्रतिशत हिस्सेदारी

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप ने टाटा कैपिटल के आईपीओ की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल को 2024 के अंत तक लिस्ट करने पर विचार कर रहा है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पास टाटा कैपिटल की लगभग 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आरबीआई के नियमों के अनुसार, टाटा संस और टाटा कैपिटल दोनों अपर लेयर की एनबीएफसी हैं, जो शेयर बाजार में इनकी लिस्टिंग को अनिवार्य बनाता है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में टाटा कैपिटल के शेयर का रेट 1100 रु से अधिक है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article