बिजनेस

आपके पास कार है, तो मानसून में 4 हजार रु खर्च कर बचा सकते हैं 4 लाख, जानें कैसे

Benefits of Car Insurance: भारी बारिश, पानी से भरी सड़कें, धूल भरी आँधी या तूफान आपके वाहन के लिए अतिरिक्त जोखिम पैदा करते हैं। ऐसे में कार के लिए कुछ ऐड-ऑन कवर काम आ सकते हैं, जिनकी जानकारी हम आपको देंगे।

Image

कार बीमा पर ऐड-ऑन है फायदेमंद

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मानसून में कार इंश्योरेंस में शामिल करें जरूरी एड-ऑन
  • लाखों के खर्च से बच जाएंगे आप
  • 4000 रु में मिल सकता है 4 लाख तक का कवर

Benefits of Car Insurance: मानसूम का सीजन चल रहा है और ऐसे में कार का पानी भरे रास्तों पर फंस जाना सामान्य बात है। कार का इंजन भी बंद हो जाता है। ऐसे में आपकी सिम्पल कार बीमा पॉलिसी ऐसे नुकसानों से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। कार के इंजन को नुकसान पहुंचने पर आपको कई लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।

भारी बारिश, पानी से भरी सड़कें, धूल भरी आँधी या तूफान आपके वाहन के लिए अतिरिक्त जोखिम पैदा करते हैं। ऐसे में कार के लिए कुछ ऐड-ऑन कवर काम आ सकते हैं, जिनकी जानकारी हम आपको देंगे।

कितने का मिलेगा कंज्यूमेबल्स कवर

नई कार के मॉडल और वेरिएंट के आधार पर, कंज्यूमेबल्स कवर 5 लाख रुपये की कार के लिए 250 रुपये से 350 रुपये और 10 लाख रुपये की कार के लिए 500 रुपये से 700 रुपये होगा।

कितने में मिलते हैं ऐड-ऑन बेनेफिट

5 लाख रुपये की कीमत वाली कार के लिए ऐड-ऑन कवर का खर्च 2,500 रुपये से 3,000 रुपये तक हो सकता है। कार को नॉर्मल नुकसान हुआ तो ऐसे ऐड-ऑन लेकर आप 10,000 रुपये के करीब बचा सकते हैं। मानसून से संबंधित नुकसान गंभीर हो तो 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। पर इसके कवर की लागत थोड़ी अधिक होगी।

4000 में 4 लाख का फायदा

जानकार मानसून में कार का इंजन बचाने की खास सलाह देते हैं। ऐड-ऑन बेनेफिट्स के तहत इंजन प्रोटेक्टर पर आपका खर्च आएगा 1 से 4 हजार रु तक, जबकि बेनेफिट मिलेगा 2 से 4 लाख रु तक। इसमें 2 लाख रुपये (इंजन के पुर्जे बदले जाएं) से 4 लाख रुपये (पूरा इंजन बदला जाए) तक शामिल हो सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article