बिजनेस

एम जगन्नाथ और तबलेश पांडेय LIC के नए MD बने, इनकी जगह हुए नियुक्त

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2023, 06:15 PM IST

LIC Managing Director: LIC को नए प्रबंध निदेशक के रूप में तबलेश पांडे और एम जगन्नाथ को नियुक्त किया गया है।

Image

LIC में तबलेश पांडे और एम जगन्नाथ नए एमडी बने।

Photo : iStock

LIC Managing Director: जीवन बीमा निगम ( LIC) ने मंगलवार को कंपनी के कार्यकारी निदेशक तबलेश पांडे और एम जगन्नाथ का प्रोमोशन करते हुए प्रबंध निदेशक बना दिया है। उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगी। पांडे प्रबंध निदेशक बीसी पटनायक की जगह लेंगे। LIC के वर्तमान में चार प्रबंध निदेशक हैं।

एम जगन्नाथ ने साल 1988 में ज्वाइन की थी LIC

जगन्नाथ ने वर्ष 1988 में सीधी भर्ती अधिकारी (DRO) के तौर पर एलआईसी में काम शुरू किया था। एलआईसी के नए एमडी एम जगन्नाथ के बाद मार्केटिंग का लंबा एक्सपीरियंस है। जगन्नाथ कॉमर्स ग्रेजुएट और सीए इंटर हैं। उन्होंने मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा भी किया है। उन्होंने एर्नाकुलम, धारवाड़ और बैंगलोर आई डिवीजन्स के प्रभारी सीनियर मंडल प्रबंधक के तौर पर काम किया है।

कई पदों में कर चुके हैं काम

जगन्नाथ LIC (लंका) लिमिटेड सीईओ और एमडी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इस पद पर वर्ष 2009 से 2013 तक चार सालों के लिए उनकी नियुक्ति श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में थी। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में जोनल मैनेजर, दक्षिण मध्य क्षेत्र, हैदराबाद के रूप में काम किया। उस दौरान उनके जिम्मे आने वाले तीन राज्यों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल थे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article