बिजनेस

Swiggy IPO Listing: स्विगी की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 7.69 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को फायदा

Swiggy IPO Listing: बुधवार 13 नवंबर को शेयर बाजार में फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की लिस्टिंग हो गई है। इसका शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हुआ है। BSE पर कंपनी का शेयर आईपीओ के 390 रु के फाइनल प्राइस के मुकाबले 5.64 फीसदी (22 रु) प्रीमियम के साथ 412 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

Swiggy IPO Listing: स्विगी की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 7.69 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को फायदा

KEY HIGHLIGHTS
  • स्विगी की हुई लिस्टिंग
  • लिस्टिंग पर कराया फायदा
  • 7.69 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत

Swiggy IPO Listing: बुधवार 13 नवंबर को शेयर बाजार में फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की लिस्टिंग हो गई है। इसका शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हुआ है। BSE पर कंपनी का शेयर आईपीओ के 390 रु के फाइनल प्राइस के मुकाबले 5.64 फीसदी (22 रु) प्रीमियम के साथ 412 रु पर लिस्ट हुआ। NSE पर स्विगी का शेयर आईपीओ प्राइस से 30 रु या 7.69 फीसदी की मजबूती के साथ 420 रु पर लिस्ट हुआ है। स्विगी के आईपीओ को बहुत खास रेस्पॉन्स नहीं मिला था। कुल मिलाकर इस इश्यू को केवल 3.59 गुना सब्सक्राइब किया गया।

ये भी पढ़ें -

मजबूत शुरुआत के बाद गिरा शेयर

मजबूत शुरुआत के बाद स्विगी का शेयर गिर गया है। निवेशकों की ओर से मुनाफा कमाने के लिए सेलिंग देखने को मिल रही है। लिस्टिंग के फौरान बाद 10 बजे ही इसका शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस (412 रु) से 16.65 रु या 4.04 फीसदी गिरकर 395.35 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 88,228.40 करोड़ रु है।

NSE पर कैसी हुई लिस्टिंग

NSE पर स्विगी का शेयर 390 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 30 रु या 7.69 फीसदी की मजबूती के साथ 420 रु पर लिस्ट हुआ है। हालांकि बाद में ये सुबह 10.07 बजे तक लिस्टिंग प्राइस से 23.50 रु या 5.6 फीसदी की गिरावट के साथ 396.50 रु पर आ गया है।

इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 371-390 रु था, जबकि अंत में कंपनी का शेयर प्राइस आईपीओ में 390 रु फिक्स किया गया। आईपीओ में 16.01 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गए थे, जबकि इसे 57.53 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article