Suzlon Energy Share Price Today: रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सुजलॉन ग्रुप को नए ऑर्डर मिलने के बाद बुधवार को सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। कंपनी ने आज जुनिपर ग्रीन एनर्जी के लिए 402 मेगावाट विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए नया ऑर्डर मिलने का ऐलान किया है। BSE को दी गई जानकारी में कहा गया है कि सुजलॉन, राजस्थान के फतेहगढ़ में सुजलॉन की प्रस्तावित साइट पर एक हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ कुल 134 विंड टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगी और दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए 3 मेगावाट की निर्धारित क्षमता होगी। सुजलॉन ने कहा है कि ये कस्टमर की ओर से कंपनी के 3 मेगावाट प्रोडक्ट सीरीज के लार्जर रेटेड 3 मेगावाट एस144-140 मीटर टर्बाइनों के लिए रिपीट ऑर्डर हैं।
ये भी पढ़ें -
कितने पर पहुंच गया सुजलॉन शेयर
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का शेयर बीएसई पर मंगलवार को 44.03 रु के बंद स्तर के मुकाबले बुधवार को सुबह 44.30 रु पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे ये शेयर 2.07 रु या 4.70 फीसदी की तेजी के साथ 46.10 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 46.23 रु पर है।विंड टरबाइन करेगी सप्लाई
मिले कॉन्ट्रैक्ट के तहत, सुजलॉन विंड टरबाइन की सप्लाई करेगी और फाउंडेशन, इरेक्शन और कमीशनिंग सहित प्रोजेक्ट्स को लागू करेगी। सुजलॉन कमीशनिंग के बाद मैंटेनेंस सर्विसेज भी प्रोवाइड करेगी।
कैसा रहा सुजलॉन शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में सुजलॉन का शेयर 14.5 फीसदी चढ़ा है
- बीते एक महीने में ये 12.80 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में शेयर ने 23.5 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में इसका अब तक का रिटर्न 19.80 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
