बिजनेस

Sudeep Pharma का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जानें ताजा GMP समेत पूरी जानकारी

आज से निवेशकों के लिए Sudeep Pharma का IPO खुल गया है। निवेशक आज से लेकर 25 नवंबर तक इस आईपीओ में पैसा लगा सकते हैं।

Image

आईपीओ जीएमपी

Sudeep Pharma का IPO आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। यह आईपीओ 21 नवंबर को खुलकर 25 नवंबर को बंद होगा। कंपनी का मकसद पब्लिक होकर इन्वेस्टर्स से 895 करोड़ रुपये जुटाना है। आपको बता दें कि इस आईपीओ के दो पार्ट हैं, फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल। इसमें 95 करोड़ रुपये के 0.16 करोड़ फ्रेश शेयर और OFS में 800 करोड़ रुपये के 1.35 करोड़ शेयर बिक रहे हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 563 रुपये से 593 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के बीच तय किया है।

क्या चल रहा ताजा जीएमपी?

इन्वेस्टग्रेन के अनुसार, Sudeep Pharma IPO का आज GMP ₹122 है। इस जीएमपी पर ₹593 के प्राइस बैंड के साथ, Sudeep Pharma IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹715 बनता है (कैप प्राइस + आज का GMP)। प्रति शेयर संभावित लाभ/हानि का अनुमान 20.57% है। हालांकि, ये शुरुआती जीएमपी है। इसमें बदलाव हो सकता है। इसलिए निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से पूछ कर ही लें।

एंकर निवेशकों से 268 करोड़ जुटाए

सुदीप फार्मा ने IPO लॉन्च करने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से 268.5 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स को 593 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 45,27,823 इक्विटी शेयर एलोकेटेड किए। एंकर इन्वेस्टर्स को दिए गए कुल 45,27,823 इक्विटी शेयरों में से 36,05,799 शेयर स्कीम के जरिए 14 घरेलू म्यूचुअल फंड को एलोकेटेड किए गए। एंकर इश्यू में हिस्सा लेने वाले कुछ बड़े इंस्टीट्यूशन में SBI हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड, HDFC म्यूचुअल फंड – HDFC इनोवेशन फंड, HDFC म्यूचुअल फंड – HDFC मैन्युफैक्चरिंग फंड, ICICI प्रूडेंशियल MNC फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी, और कई दूसरे शामिल हैं।

एलॉटमेंट, लॉट साइज और लिस्टिंग तारीख

IPO के लिए एलॉटमेंट 26 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, इश्यू 28 नवंबर को एक्सचेंज, BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है। रिटेल निवेश कम से कम 25 शेयरों के एक लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसकी कीमत 14,825 रुपये होगी।

कंपनी के बारे में

सुदीप फार्मा फार्मास्युटिकल एक्सिपिएंट्स, फूड-ग्रेड मिनरल्स और स्पेशलिटी न्यूट्रिशन इंग्रेडिएंट्स की मैन्युफैक्चरर है जो 100 से ज्यादा देशों में सर्विस देती है। कंपनी छह मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चलाती है, जिनकी कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी 50,000MT है। ये कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स में स्पेशलाइज़्ड हैं। कंपनी फार्मा, फूड और न्यूट्रिशन सेक्टर में अलग-अलग कस्टमर बेस को 200 से ज़्यादा प्रोडक्ट सप्लाई करती है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article