बिजनेस

अनिल अंबानी की Reliance Infrastructure ने शुरू की नई कंपनी, शेयर में 14% की उछाल, दिग्गज निवेशक का लगा है दांव

Reliance Infrastructure New Subsidiary: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बीएसई पर 167.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 172.80 रु पर खुला है। करीब 10 बजे इसका शेयर 23.25 रु या 13.86 फीसदी की तेजी के साथ 191 रु पर है।

Image

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में करीब 14% की तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी ने शुरू की नई कंपनी
  • अनिल अंबानी की कंपनी है रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में करीब 14% की तेजी

Reliance Infrastructure New Subsidiary: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में तेजी दिख रही है। सोमवार को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बीएसई पर 167.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 172.80 रु पर खुला है। करीब 10 बजे इसका शेयर 23.25 रु या 13.86 फीसदी की तेजी के साथ 191 रु पर है। बता दें कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस वेलोसिटी लिमिटेड (RVL) ने अपनी एक नई सब्सिडियरी कंपनी शुरू की है, जिसका नाम रिलायंस ईवी प्राइवेट लिमिटेड (REVPL) है।

ये भी पढ़ें -

क्या है नई कंपनी का उद्देश्य

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा है कि नई सब्सिडियरी कंपनी का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट और वाहन (Conveyance) के लिए हर तरह के वाहनों और इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग, डील करना है, चाहे वे किसी भी तरह के फ्यूल का उपयोग करते हों।

दिग्गज निवेशक की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में हिस्सेदारी

प्रमुख निवेशक विजय केडिया की केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने मार्च 2024 तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में 40,00,000 शेयर या 1.01 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रखी है। बीते 5 दिनों में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 18 फीसदी (सोमवार को सुबह 10 बजे के रेट के आधार पर) से अधिक मजबूत हुआ है।

क्या है रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का बिजनेस

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो कई सेक्टरों में मौजूद है। ये विशेष प्रयोजन वाहनों (Special-Purpose Vehicles) या एक तरह की खास यूनिट्स के माध्यम से प्रोजेक्ट्स को डेवलप करती है, जिनका कारोबार बिजली जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूशन और ट्रेडिंग तक फैला हुआ है।

ये सड़कों, मेट्रो सिस्टम, हवाई अड्डों के निर्माण और संचालन में भी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article