How to increase CIBIL score fast: आज के समय में अच्छा CIBIL Score होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर बैंक आपको लोन (Loan) या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) देते हैं। CIBIL Score एक तीन अंकों का नंबर होता है, जो 300 से 900 के बीच होता है। आम तौर पर 700 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। अगर आपका स्कोर कम है, तो आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है या हो सकता है कि आपका आवेदन भी रिजेक्ट हो जाए। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप अपना CIBIL स्कोर बेहतर बना सकते हैं।

CIBIL Score (Photo: iStock)
समय पर भुगतान
सबसे पहला और सबसे जरूरी नियम समय पर भुगतान करना ही है। चाहे वह क्रेडिट कार्ड का बिल हो या लोन की EMI, इसे कभी भी देर से न भरें। देरी से भुगतान करने पर न केवल आपका स्कोर खराब होता है, बल्कि आपको पेनल्टी भी देनी पड़ती है। इसलिए बेहतर है कि आप रिमाइंडर सेट करें, ताकि कोई भी ड्यू डेट मिस न हो।
जरूरत के हिसाब से कर्ज
सिबिल स्कोर को लेकर दूसरा महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि उतना ही कर्ज लें, जितना आप आसानी से चुका सकें। आजकल लोन लेना आसान हो गया है, लेकिन ज्यादा कर्ज लेने से आपकी EMI बढ़ जाती है और भुगतान चूकने का जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए लोन लेते समय अपनी आय और खर्चों को ध्यान में रखते हुए सही अवधि और EMI चुनें।
क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल
सिबिल स्कोर के लिए क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल किया जाना भी जरूरी है। कई लोग क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ मिनिमम पेमेंट कर बाकी राशि छोड़ देते हैं, जिस पर भारी ब्याज लगता है। हमेशा कोशिश करें कि पूरा बिल चुकाएं और जरूरत होने पर ही कार्ड का इस्तेमाल करें।
क्रेडिट कार्ड रिजेक्शन को संभालना
लोन या क्रेडिट कार्ड रिजेक्शन को समझदारी से संभालें। आपको ये बात समझनी चाहिए कि बार-बार अलग-अलग जगह आवेदन करने से आपका स्कोर और खराब हो सकता है, क्योंकि इससे यह संकेत मिलता है कि आप बार-बार कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें और धैर्य रखें।
CIBIL रिपोर्ट की समय-समय पर जांच
समय-समय पर CIBIL रिपोर्ट जरूर जांचा जाना भी जरूरी है। कई बार रिपोर्ट में गलती हो सकती है, जैसे आपने लोन चुका दिया हो लेकिन वह अपडेट न हुआ हो। ऐसी स्थिति में तुरंत सुधार करवाएं, ताकि आपका स्कोर प्रभावित न हो।
