बिजनेस

मल्टीपल Credit Cards को कैसे करें मैनेज, इन बातों का रखें बस ध्यान

Credit card management tips: आज के समय में एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखना फायदेमंद तो है, लेकिन उन्हें सही से मैनेज न करना भारी पड़ सकता है।

Image

credit cards (Photo: istock)

Credit card management tips: आज के समय में अधिकतर लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्रेडिट कार्ड एक बेहद काम का फाइनेंशियल टूल है, जिसके साथ ग्राहक को बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, बहुत से लोग एक ही समय पर मल्टीपल क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे होते हैं, जिन्हें मैनेज करना उनके लिए किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता। अगर आप भी एक से अधिक क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित होने वाली है। हम आपको इस आर्टिकल में मल्टीपल क्रेडिट कार्ड्स को मैनेज (Manage multiple credit cards) करने के तरीकों को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

मल्टीपल क्रेडिट कार्ड को ऐसे करें मैनेज

Manage multiple credit cards

credit cards (Photo: iStock)

अपने खर्चों को करें ट्रैक

हर कार्ड की क्रेडिट लिमिट पर ध्यान दें और नियमित रूप से उसके स्टेटमेंट को चेक करें। हर कार्ड के लिए खर्च की सीमा तय करें ताकि बिल ज्यादा न बढ़े। कोशिश करें कि आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 30% से कम रहे, यानी कुल लिमिट का 30% से ज्यादा खर्च न करें।

ड्यू डेट न भूलें

समय पर पेमेंट न करने से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है और पेनल्टी भी लग सकती है। इसलिए हर कार्ड की ड्यू डेट के लिए रिमाइंडर या ऑटो-पे सेट करें। बस यह सुनिश्चित करें कि आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस हो।

सही कार्ड चुनें

क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी ब्याज दर (interest rate) और फायदे जरूर चेक करें। उदाहरण के तौर पर कुछ बैंक के कार्ड्स पर लगभग 3.6% प्रति माह तक ब्याज लग सकता है। ऐसे कार्ड चुनें जो आपके खर्च और लाइफस्टाइल के हिसाब से फायदे दें-जैसे ट्रैवल, डाइनिंग या कैशबैक ऑफर्स।

पहले कर्च चुकाएं

अगर आपके कई कार्ड्स पर बकाया है तो सबसे ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को पहले चुकाएं। सभी कार्ड्स का न्यूनतम भुगतान करें, लेकिन अतिरिक्त पैसे उस कार्ड में लगाएं जिस पर सबसे ज्यादा ब्याज है। आप बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें ज्यादा ब्याज वाले कर्ज को कम ब्याज वाले कार्ड में ट्रांसफर किया जाता है।

रिवॉर्ड पॉइंट्स का उठाएं फायदा

मल्टीपल कार्ड होने का फायदा है कि आप ज्यादा रिवॉर्ड कमा सकते हैं। अलग-अलग खर्च के लिए अलग कार्ड इस्तेमाल करें जैसे ट्रैवल के लिए ट्रैवल कार्ड, रोजमर्रा के खर्च के लिए कैशबैक कार्ड, और बड़े खर्च के लिए लो-इंटरेस्ट कार्ड।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article