बिजनेस

Stocks to Watch Today: रिलायंस, टाटा पावर और HCL Tech समेत इन 10 स्टॉक्स के एक्शन पर रहेगा बाजार का फोकस, बनाए रखें नजर

Stocks to Watch Today December 19: एक्विजिशन, कैपेक्स प्लान, सेक्टरल अपडेट्स और कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स के चलते आज बाजार में आईटी, एनर्जी, पावर और स्टील सेक्टर से जुड़ी 10 कंपनियों के स्टॉक्स खासतौर पर फोकस में रहंगे। इन स्टॉक्स में HCLTech, Reliance Industries, Tata Power, SAIL, NTPC जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

Stock to watch Today

इन स्टॉक्स पर रखें नजर (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को स्टॉक स्पेसिफिक मूवमेंट देखने को मिल सकता है। आईटी, एनर्जी, पावर और स्टील सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते निवेशकों की नजर बनी रहेगी। HCLTech, Reliance Industries, Tata Power, SAIL और NTPC जैसे दिग्गज शेयर आज ट्रेड में फोकस में रह सकते हैं।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Technologies चर्चा में है। कंपनी ने Hewlett Packard Enterprise के Telco Solutions बिजनेस के अधिग्रहण को अंतिम रूप दिया है। यह डील करीब 16 करोड़ डॉलर की बताई जा रही है। इस कदम से HCLTech की टेलीकॉम और एंटरप्राइज सर्विसेज में पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। निवेशक इस एक्विजिशन के लॉन्ग टर्म असर पर नजर रखेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

Reliance Industries भी आज के कारोबार में फोकस में रह सकती है। कंपनी की FMCG यूनिट Reliance Consumer Products ने Udhaiyams Agro Foods में मेजोरिटी स्टेक की खरीद की है। यह डील रिलायंस की कंज्यूमर और फूड बिजनेस रणनीति को और मजबूत करती दिख रही है। मार्केट इसे कंपनी के के रिटेल और FMCG सेक्टर में विस्तार के बड़े संकेत के तौर पर देख रहा है।

टाटा पावर

Tata Power निवेश और विस्तार योजनाओं को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पावर और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में कंपनी की आक्रामक रणनीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। एनर्जी ट्रांजिशन थीम पर Tata Power को लेकर सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है।

सेल

Steel Authority of India यानी SAIL के शेयर भी आज फोकस में रह सकते हैं। प्रोजेक्ट एग्जिक्यूशन और लागत से जुड़े मुद्दों को लेकर स्टॉक पर शॉर्ट टर्म दबाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, स्टील सेक्टर में डिमांड आउटलुक पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

एनटीपीसी

पावर सेक्टर की दिग्गज NTPC अपने लॉन्ग टर्म ग्रोथ प्लान के चलते चर्चा में है। कंपनी 2037 तक 244 गीगावॉट की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी का लक्ष्य लेकर चल रही है। रिन्यूएबल और थर्मल पावर दोनों सेगमेंट में विस्तार की रणनीति NTPC को निवेशकों के रडार पर रखती है।

इन शेयरों में भी दिखेगा एक्शन

इनके अलावा Bharti Airtel, IndiGo, Lupin, TCS, BPCL, Bharti Hexacom, Ramco Systems, Rossari Biotech, Max Healthcare और KSH International IPO से जुड़े शेयर भी आज फोकस में रह सकते हैं। भारती एयरटेल में मैनेजमेंट और गवर्नेंस से जुड़े अपडेट्स हैं। इंडिगो में इंडेक्स से जुड़े बदलाव और पैसेंजर ट्रैफिक आउटलुक की वजह से हलचल हो सकती है। इसके अलावा लुपिन और टीसीएस में बिजनेस अपडेट्स व सेक्टरल ट्रेंड्स के चलते एक्शन दिख सकता है। इसके अलावा BPCL में रिफाइनिंग मार्जिन और एसेट मोनेटाइजेशन से जुड़ी खबरें हैं। जबकि रामको सिस्टम्स और Rossari Biotech में ऑर्डर फ्लो और ग्रोथ आउटलुक को लेकर निवेशकों की नजर रहेगी। वहीं मैक्स हेल्थकेयर में हॉस्पिटल ऑक्यूपेंसी और विस्तार योजनाएं हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article