बिजनेस

Stocks to Watch: सरकारी बैंक, बीमा और आइटी सेक्टर में रहेगी हलचल, जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

बुधवार 17 दिसंबर को कई स्टॉक्स सुर्खियों में रह सकते हैं. वजह है सरकार की हिस्सेदारी बिक्री, प्रमोटर लेवल पर शेयर बिक्री, स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, बड़े ऑर्डर और IPO से जुड़े अहम अपडेट. बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, मीडिया और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में निवेशकों की गतिविधियां तेज रह सकती है. यहां देखें कौनसे स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं.

Stocks to watch

हलचल वाले शेयर (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in Focus Today: भारतीय शेयर बाजार में आज घरेलू शेयर बाजार में आज कई स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं. इन स्टॉक्स के पीछे जो ट्रिगर हैं, उनमें सरकार की ओर से हिस्सेदारी बिक्री, प्रमोटर लेवल पर शेयर ट्रांजैक्शन, बड़ी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, नए ऑर्डर और IPO से जुड़े अहम अपडेट्स शामिल हैं. ET NOW की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और मीडिया सेक्टर से जुड़े इन शेयरों में इंट्राडे व शॉर्ट-टर्म मूवमेंट देखने को मिल सकता है.

Indian Overseas Bank: सरकार बेचेगी 3% हिस्सेदारी

इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर आज फोकस में रहेंगे. केंद्रीय वित्तीय सेवा विभाग ने बताया है कि केंद्र सरकार बैंक में अपनी 3 फीसदी इक्विटी बेच रही है. यह हिस्सेदारी स्टॉक एक्सचेंज पर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये बेची जाएगी. इस कदम का मकसद सरकारी हिस्सेदारी घटाना और विनिवेश लक्ष्य को आगे बढ़ाना है.

Ola Electric: प्रमोटर ने बेची हिस्सेदारी

Ola Electric के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने अपनी निजी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच दिया है. PTI की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह बिक्री करीब 260 करोड़ रुपये के प्रमोटर-लेवल शेयर प्लेज को पूरी तरह खत्म करने के लिए की गई है. इससे कंपनी के कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर बाजार की नजर रहेगी.

Saregama India: संजय लीला भंसाली की कंपनी से रणनीतिक साझेदारी

सरगम इंडिया ने मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की कंपनी Bhansali Productions Pvt Ltd के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है. इस समझौते के तहत सरगम की ओर से इक्विटी इनवेस्टमेंट भी शामिल है. कंटेंट और म्यूजिक बिजनेस में इस डील को लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन के नजरिये से देखा जा रहा है.

Kaynes Technology: सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए जापानी कंपनियों से करार

शेयर में जारी भारी उतार-चढ़ाव की वजह से लगातार सुर्खियों में रहे Kaynes Technology की सब्सिडियरी Kaynes Semicon ने जापान की AOI Electronics और Mitsui & Co के साथ दो अहम रणनीतिक समझौते किए हैं. ये साझेदारी भारत में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगी. इससे कंपनी के ग्रोथ आउटलुक पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है.

HCL Technologies: NSE Academy के साथ सर्टिफिकेशन प्रोग्राम

HCL Technologies ने NSE Academy के साथ साझेदारी का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत टेक्नोलॉजी और फाइनेंस से जुड़े सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स संयुक्त रूप से पेश किए जाएंगे. स्किल डेवलपमेंट और फिनटेक इकोसिस्टम में यह कदम HCL की मौजूदगी को और मजबूत करेगा.

NBCC (India): IIT मंडी और कांडला SEZ से मिले नए ऑर्डर

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC को IIT मंडी से 332.99 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी ऑर्डर मिला है. इसके अलावा कंपनी को कांडला SEZ से 12.05 करोड़ रुपये का एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है. ऑर्डर बुक को लेकर यह अपडेट पॉजिटिव सपोर्ट दे सकता है.

LIC: Tata Group में सबसे बड़ा निवेश

संसद में सवाल-जवाब के दौरान सामने आया है कि लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ृ(LIC) ने टाटा समूह की की कई कंपनियो में निवेश किया है. निवेश की कुल रकम 88,404 करोड़ रुपये है. इसके अलावा LIC ने HDFC Bank में 80,843 करोड़ रुपये और रिलायंस ग्रुप में 60,065.56 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह डेटा LIC के पोर्टफोलियो स्ट्रक्चर को समझने में अहम है.

Waaree Energies: को मिली ALMM मंजूरी

Waaree Energies ने बताया कि उसके हाई-एफिशिएंसी सोलर फोटोवोल्टिक सेल्स को रिन्युएबल एनर्जी मिनिस्ट्री (MNRE) की तरफ से अहम मंजूरी मिल गई है. कंपनी का यह प्रोडक्ट अब मंत्रालय की तरफ से मंजूर किए गए मॉडल्स और मैन्युफैक्चरर्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. यह अप्रूवल कंपनी के घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

IPO Watch: लिस्टिंग और अलॉटमेंट पर नजर

आज IPO स्पेस में भी हलचल रहेगी. क्योंकि, Park Medi World का 920 करोड़ रुपये का IPO आज लिस्ट होने जा रहा है, जहां GMP करीब 5 रुपये बना हुआ है. इसके अलावा Nephrocare Health Services का 871.39 करोड़ रुपये का IPO भी आज NSE और BSE पर लिस्ट होगा, जिसका GMP 37 रुपये के आसपास है. वहीं ICICI Prudential Asset Management के 10,602.65 करोड़ रुपये के IPO का शेयर अलॉटमेंट आज आने की उम्मीद है. KSH International IPO की सब्सक्रिप्शन रफ्तार फिलहाल सुस्त बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article